
देहरादून-मसूरी मार्ग पर रात 6 बजे से सुबह 7 बजे तक यातायात बंद, प्रशासन ने की अपील
देहरादून।
हाल ही में आई आपदा के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग पर सफर खतरनाक हो गया है। एहतियातन जिला प्रशासन ने इस मार्ग पर शाम 6:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है। वहीं, सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ही यातायात को अनुमति दी जाएगी।
प्रशासन ने आमजन और पर्यटकों से अपील की है कि वे रात में मसूरी जाने या मसूरी से देहरादून लौटने का प्रयास न करें। अधिकारियों का कहना है कि मार्ग पर भूस्खलन और ढलानों से मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।
सुरक्षित यात्रा के लिए लोगों को केवल दिन के समय ही सफर करने की सलाह दी गई है।