Breaking NewsDaily horoscopeदेशधर्म
Trending

18 अगस्त का पंचांग और राशिफल

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

18 अगस्त 2026 का पंचांग और राशिफल 

वार: मंगलवार

विक्रम संवत: 2082

शक संवत: 1948, पराभव

मास: श्रावण

पक्ष: शुक्ल पक्ष

तिथि: षष्ठी शाम 5:50 बजे तक, इसके बाद सप्तमी

नक्षत्र: स्वाति, 19 अगस्त सुबह 6:46 बजे तक

योग: शुक्ल, 19 अगस्त सुबह 3:22 बजे तक

करण: तैतिल शाम 5:51 बजे तक, इसके बाद गर

चंद्र राशि: तुला

सूर्य राशि: सिंह

ऋतु: वर्षा

सूर्योदय: 5:51 AM

सूर्यास्त: 6:59 PM

चंद्रोदय: 11:20 AM

चंद्रास्त: 10:07 PM

राहुकाल: 3:42 PM से 5:17 PM

यमगंड: 9:19 AM से 10:55 AM

कुलिक काल: 12:30 PM से 2:06 PM

दुर्मुहूर्त: 8:41 AM से 9:32 AM, 11:23 PM से 12:08 AM

वर्ज्यम्: 10:59 AM से 12:42 PM

अभिजीत मुहूर्त: 12:05 PM से 12:56 PM

अमृत काल: 9:18 PM से 11:01 PM

ब्रह्म मुहूर्त: 4:32 AM से 5:20 AM

त्योहार/व्रत: षष्ठी

विशेष: श्रावण शुक्ल षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय (मुरुगन) की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। जमीन-जायदाद और नए आभूषणों की खरीदारी के लिए यह तिथि शुभ मानी जाती है।

आज का राशिफल

मेष Aries

आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपको प्रसिद्धि मिल सकती है। परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। मौज-मस्ती और मनोरंजन में समय बीतेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के काम की अधिकारी प्रशंसा कर सकते हैं।

वृषभ Taurus

आज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप अपने काम समय पर पूरे कर सकेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। ननिहाल पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन में प्रिय की भावनाओं को सम्मान देना जरूरी होगा। विद्यार्थियों के लिए समय लाभकारी रहेगा।

मिथुन Gemini

आज नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं है। कार्यस्थल पर अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान दें। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चर्चा या विवाद के दौरान मानहानि से बचें। मित्रों पर धन खर्च हो सकता है। शारीरिक और मानसिक थकान के कारण उत्साह में कमी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रूप से अच्छा है।

कर्क Cancer

आज किसी अनजाने भय के कारण मन परेशान रह सकता है। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है और किसी बात से आपका दिल दुख सकता है। हालांकि दोपहर बाद परिस्थितियों में अचानक सुधार आएगा। परिवार के साथ घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है और परिवार के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।

सिंह Leo

आज तन और मन से स्वस्थ एवं प्रसन्न रहेंगे। पड़ोसियों और भाई-बंधुओं के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। निर्धारित काम समय पर पूरे होंगे। छोटी यात्रा हो सकती है और भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। प्रिय व्यक्ति की निकटता से खुशी मिलेगी और प्रेम संबंधों में घनिष्ठता आएगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा।

कन्या Virgo

आज किसी बात को लेकर मन उलझन में रह सकता है। नकारात्मक विचार मानसिक परेशानी बढ़ा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अनावश्यक खर्च होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। बौद्धिक चर्चा के दौरान विवाद से बचें। यात्रा की संभावना है। आयात-निर्यात के काम में सफलता मिल सकती है। दोपहर बाद समय आपके लिए बेहतर रहेगा और काम पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।

तुला Libra

आज आपकी रचनात्मक शक्तियां प्रबल रहेंगी और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वैचारिक दृढ़ता से काम सफल होंगे। नए आभूषण, वस्त्र, मनोरंजन या मौज-शौक की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ आपको प्रसन्न रखेगा। मन से उत्साहित रहेंगे। व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक Scorpio

आज मौज-शौक और मनोरंजन पर खर्च हो सकता है। थकान के कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा और किसी बात की चिंता बनी रह सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। परिजनों और सगे-संबंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। संयमित व्यवहार से परेशानी से बच सकते हैं। धैर्य के साथ दिन बिताना बेहतर रहेगा।

धनु Sagittarius

आज आर्थिक लाभ और प्रतिष्ठा मिलने से सुख एवं संतोष का अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ के योग हैं। मनपसंद व्यक्ति के साथ सुखद समय बिताएंगे। मित्रों के साथ रमणीय स्थल की यात्रा का अवसर मिल सकता है। अविवाहित जातकों के विवाह संबंधी बातचीत आगे बढ़ सकती है। पत्नी और पुत्र से लाभ होने की संभावना है।

मकर Capricorn

आज व्यापार में लाभ के संकेत हैं। वसूली, यात्रा और आय के लिए दिन शुभ रहेगा। सरकारी काम में सफलता मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे और पदोन्नति के योग बन सकते हैं। पिता से लाभ होगा। संतान की पढ़ाई को लेकर संतोष रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में पुराना मतभेद दूर होने से मन हल्का होगा। आर्थिक लाभ संभव है, लेकिन आज निवेश संबंधी योजना बनाने से बचें।

कुंभ Aquarius

आज विरोधियों के साथ वाद-विवाद से बचें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता महसूस हो सकती है। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ काम करते समय सावधानी रखें। विवाद से बचने के लिए ज्यादातर समय शांत रहना बेहतर होगा। व्यापार में विरोधी आगे निकल सकते हैं। आनंद-प्रमोद पर धन खर्च होगा। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। विदेश में रहने वाले दोस्तों या रिश्तेदारों से बातचीत का अवसर मिलेगा।

मीन Pisces

आज आर्थिक लाभ की संभावना है, लेकिन शरीर और मन में थकान एवं अस्वस्थता महसूस हो सकती है। पेट संबंधी परेशानी या सर्दी-खांसी जैसी दिक्कत परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य खराब रहने से काम में मन कम लगेगा। ईश्वर भक्ति और सकारात्मक विचारों से मानसिक राहत मिलेगी। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी की मदद से किसी परेशानी का समाधान हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button