
देहरादून। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष चौहान ने 18 अगस्त को देहरादून जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, निजी और अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।




