Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए दिन शुभ, सिंह राशि का बढ़ेगा खर्च, गुप्त शत्रुओं से रहें सावधान

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

4 जून 2026, गुरुवार का पंचांग और राशिफल 

पंचांग

सूर्योदय: 05:23 प्रातः

सूर्यास्त: 07:16 सायं

चंद्रमा: धनु राशि में

तिथि: कृष्ण पक्ष चतुर्थी, रात्रि 11:30 बजे तक

नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा, प्रातः 03:41 बजे (05 जून) तक

योग: शुक्ल, प्रातः 09:03 बजे तक

वार: गुरुवार

राहुकाल: दोपहर 02:04 बजे से 03:48 बजे तक

शक संवत: 1948 पराभव

विक्रम संवत: 2083 सिद्धार्थी

आज का राशिफल

मेष (Aries)

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आशा के अनुरूप लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पूर्व की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन सकती है। नए कार्यों की शुरुआत जोश के साथ कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं तथा पारिवारिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। लव लाइफ और सेहत अच्छी रहेगी।

वृष (Taurus)

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन भागदौड़ की अधिकता के कारण अनावश्यक खर्च भी बढ़ सकते हैं। संपत्ति के क्रय-विक्रय के समय उसके वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें। प्रोफेशनल मामलों में नियंत्रण बनाए रखना आवश्यक होगा। पढ़ाई से थोड़ा समय निकालकर कोई नया कौशल सीखने का प्रयास करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन (Gemini)

आज आपके लिए थोड़ा संभलकर और सावधानी से चलने का रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के आठवें भाव में गोचर करेंगे। आपके करियर में काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कामकाज के उद्देश्य से यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार विस्तार की नई योजना बना सकते हैं। बिजनेस में किसी भी नए निवेश से बचना ही समझदारी होगी, अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.बुजुर्गों की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक दबाव से राहत मिलेगी। प्रोफेशनल स्तर पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बनाए रखें।

कर्क (Cancer)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन परिश्रम से कार्य सफल होंगे। अपने अच्छे व्यवहार से कार्यस्थल का माहौल बेहतर बनाने में सफल रहेंगे। प्रोफेशनल मामलों में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह (Leo)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। चंद्रमा आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेंगे। छठे भाव का चंद्रमा और लग्न में केतु का होना आपको अपने काम में उलझा सकता है। आपका कोई काम बनते-बनते अटक सकता है। आपको विरोधियों और शत्रुओं से भी सतर्क रहने की जरूरत है। खर्च भी आपका बढा हुआ रहेगा। परिजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। किसी धार्मिक या सामाजिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

कन्या (Virgo)

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में धन लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यभार अधिक रहने के बावजूद अपने प्रयासों से सभी कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर मिले अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। शारीरिक एवं मानसिक थकान महसूस हो सकती है। अनावश्यक खर्चों से बचें। परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा। यात्रा करने से बचना बेहतर रहेगा।

तुला (Libra)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में उत्पन्न किसी समस्या का समाधान आसानी से कर पाएंगे। वित्तीय सलाह लाभदायक सिद्ध हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में कठिन परिश्रम से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यालय के लंबित कार्यों को निपटाने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सार्वजनिक स्थानों पर सावधानी बरतें। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

धनु (Sagittarius)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में कुछ छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक धन खर्च बढ़ सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है।

मकर (Capricorn)

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की मदद से कार्यों में सफलता मिलेगी तथा आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा। परिजनों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।

कुम्भ (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए खर्चों में वृद्धि और थोड़ी भागदौड़ का रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर करेंगे। आपके करियर में विदेशी स्रोतों से लाभ के योग तो हैं, लेकिन दफ्तर की राजनीति से आपको खुद को बचाना होगा। कारोबार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। कामकाज की अधिकता के कारण थकान महसूस हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाणी में संयम बरतें, अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन (Pisces)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्य सफल होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक साबित हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अनुपयोगी वस्तुओं पर धन खर्च होने की संभावना है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें, अन्यथा पैसा फंस सकता है। कानूनी मामलों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिजनों के साथ घूमने की योजना बन सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button