Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण, धन हानि के संकेत

सोमवार 16 फरवरी 2026 का पंचांग और राशिफल

तिथि: चतुर्दशी — सायं 5:35 तक, तत्पश्चात अमावस्या

माह: फाल्गुन

पक्ष: कृष्ण पक्ष

करण: शकुनि — सायं 5:35 तक, तत्पश्चात चतुष्पाद और नाग

नक्षत्र: श्रवण — रात्रि 8:48 तक, तत्पश्चात धनिष्ठा

योग: वरीयान — रात्रि 1:50 तक, तत्पश्चात परिघ योग

दिन: सोमवार

दिशाशूल: पूर्व

सूर्योदय: सुबह 06:59

सूर्यास्त: शाम 06:12

चन्द्रोदय: सुबह 06:50 (17 फरवरी)

चन्द्रास्त: शाम 05:09

राहु काल: प्रातः 7:30 से 9:00 तक

विशिष्ट योग:

सर्वार्थसिद्ध योग — सूर्योदय से रात्रि 8:48 तक

आज जन्म लेने वाले बच्चों के लिए:

राशि – मकर | नक्षत्र – रात्रि 8:48 तक श्रवण, तत्पश्चात धनिष्ठा | ताम्र पाद | नामाक्षर – खु, खे, खो, ग, गी

आज का राशिफल

सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नए संकेत लेकर आया है। कहीं उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा तो कहीं सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी। ग्रहों की चाल बता रही है कि कुछ लोगों को पुराने अटके कामों में राहत मिल सकती है, जबकि कुछ को भावनात्मक और पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखना होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य और व्यवहार को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। दिन का पहला हिस्सा ऊर्जा और सक्रियता से भरा रह सकता है, लेकिन दूसरे हिस्से में जल्दबाजी नुकसानदायक साबित हो सकती है।

मेष (Aries): मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। दिनभर काम को लेकर भागदौड़ और जोश बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यापार करने वालों को लाभ और किसी डील के फाइनल होने के संकेत हैं। पारिवारिक मेलजोल बढ़ेगा और सेहत अच्छी बनी रहेगी।

वृषभ (Taurus): वृषभ राशि वालों के लिए दिन सुखद और लाभदायक रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। नए काम की शुरुआत फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। कोर्ट केस संबंधी मामलों में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी विवादित मामले को तूल न दें और शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने की कोशिश करें। अपनी वस्तुओं की संभाल रखें, चोरी होने या गुम होने का खतरा है। वैवाहिक और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हालांकि माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

मिथुन (Gemini): मिथुन राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होने से मन हल्का महसूस करेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और नई योजनाओं पर काम आगे बढ़ेगा। अपनी कोई भी महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक न करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। घर में मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। बेरोजगार लोगों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कर्क (Cancer): कर्क राशि वालों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी से लाभ के योग बनेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से मतभेद हो सकता है, इसलिए दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें और बिन मांगे सलाह भी न दें। व्यापार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। परिवार में मेल-मिलाप बना रहेगा। प्रेम जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत होगी।

सिंह (Leo): सिंह राशि वालों के लिए दिन तरक्की और लाभ से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और नेतृत्व क्षमता निखरेगी। धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। दोपहर बाद कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्यथित रह सकता है। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में खटास न आने दें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने के योग हैं। आय में वृद्धि होगी लेकिन लेन-देन संभलकर करें।

कन्या (Virgo): कन्या राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मन उदास रहने से काम में ध्यान कम लगेगा। आर्थिक नुकसान या खर्च बढ़ने के संकेत हैं, इसलिए बजट संभालना जरूरी होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को सावधानी रखनी होगी।

तुला (Libra): तुला राशि वालों के लिए दिन राहत भरा रहेगा। पुराने मामलों का निपटारा होने से मानसिक सुकून मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और यात्रा के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा और धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio): वृश्चिक राशि वालों को आज सावधानी से काम लेना होगा। किसी को उधार धन देने से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी, पर कहीं उधार दिया पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी।नौकरीपेशा लोगों को नया अवसर मिल सकता है और आय में सुधार होगा। पारिवारिक और प्रेम जीवन में बदलाव के संकेत हैं। शाम के समय घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रह सकता है।

धनु (Sagittarius): धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छे संकेत लेकर आया है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है और नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं। आमदनी और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दिन के दूसरे हिस्से में किसी पर ज्यादा भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। परिवार में बहस की स्थिति बन सकती है और स्वास्थ्य में गिरावट संभव है।

मकर (Capricorn): मकर राशि वालों के लिए दिन थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। आर्थिक मामलों में चिंताएं बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नई रणनीति बनाकर चलना बेहतर रहेगा।किसी जरूरी काम के लिए बजट कम पड़ सकता है। पैसे के लेनदेन में उधारी करना नुकसानदायक रहेगा। परिवार में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी।

कुंभ (Aquarius): कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस और आपसी समझ बढ़ेगी।

मीन (Pisces): मीन राशि वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नई योजना पर काम करने का अवसर मिलेगा जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक मोर्चे पर बड़ी सफलता मिल सकती है। शाम को घर में मेहमानों का आगमन रहेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा और छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button