बिग ब्रेकिंग: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला

नीट-यूजी पेपर लीक विवाद और देशभर में जारी छात्र प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री को भेजा इस्तीफा, कहा- युवाओं का भविष्य सर्वोपरि
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंपते हुए कहा कि उनका यह फैसला देश के युवाओं के हित और शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
पिछले कई सप्ताह से देशभर में नीट-यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में अनियमितताओं को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी था। प्रदर्शनकारी लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। बढ़ते जनदबाव के बीच उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं और समर्थकों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताते हुए जश्न मनाया। पार्टी के नेता अभिजीत दिपके ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आंदोलन की सफलता है और लगातार संघर्ष के कारण सरकार को झुकना पड़ा। अभिजीत दिपके ने कहा, ‘हमने कर दिखाया। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। लोग कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन हमने साबित कर दिया कि झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।’ उन्होंने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि उन छात्रों और परिवारों को न्याय दिलाना है जो कथित अनियमितताओं से प्रभावित हुए हैं।



