मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि को मिलेंगे नए अवसर, मकर और सिंह राशि लेन देन में रहें सावधान, हो सकता है नुकसान
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

26 जुलाई 2026, रविवार का पंचांग और राशिफल
आज का पंचांग
तिथि: आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वादशी दोपहर 1:58 बजे तक, इसके बाद त्रयोदशी।
वार: रविवार
विक्रम संवत: 2082
योग: इंद्र योग प्रातः 10:05 बजे तक।
नक्षत्र: मूल नक्षत्र, पूरे दिन और पूरी रात, 27 जुलाई सुबह 10:29 बजे तक।
करण: बलव
चंद्र राशि: वृश्चिक
सूर्य राशि: कर्क
सूर्योदय एवं सूर्यास्त
सूर्योदय: 05:38 बजे
सूर्यास्त: 07:16 बजे
चंद्रोदय एवं चंद्रास्त
चंद्रोदय: शाम 05:15 बजे
चंद्रास्त: 27 जुलाई प्रातः 03:44 बजे
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 04:46 बजे से 05:30 बजे तक
प्रातः संध्या: 05:08 बजे से 06:13 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: 12:19 बजे से 01:11 बजे तक
विजय मुहूर्त: 02:55 बजे से 03:48 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: 07:17 बजे से 07:38 बजे तक
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल: शाम 05:34 बजे से 07:17 बजे तक
यमगंड: दोपहर 12:27 बजे से 02:10 बजे तक
आज के व्रत एवं पर्व
देवशयनी एकादशी व्रत का पारण
प्रदोष व्रत
आज का विशेष
आज प्रदोष व्रत रखा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि आज ही होने के कारण भगवान शिव की पूजा आज करना अत्यंत शुभ माना गया है। 27 जुलाई को सुबह त्रयोदशी तिथि रहेगी, लेकिन प्रदोष काल में नहीं। इसके अलावा 26 जुलाई की देर रात शनि देव वक्री होंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है।
26 जुलाई 2026 का राशिफल
♈ मेष (Aries)
आज काम का दबाव अधिक रह सकता है, लेकिन आपकी सूझबूझ आपको सफलता दिलाएगी। किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, हालांकि अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। स्वास्थ्य में थकान महसूस हो सकती है।
♉ वृषभ (Taurus)
आज निवेश और बचत से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। व्यापारियों को पुराने ग्राहक से लाभ मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। खानपान में लापरवाही न करें।
♊ मिथुन (Gemini)
आज संचार कौशल आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा। इंटरव्यू, मीटिंग या नई डील के लिए समय अनुकूल है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। शाम तक कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
♋ कर्क (Cancer)
आज आपके लिए भाग्य के द्वार खुल सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या पदोन्नति का संकेत मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा का भी योग बन सकता है।
♌ सिंह (Leo)
आज नेतृत्व क्षमता की बदौलत कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बना सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ दिला सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नए काम की शुरुआत आज नहीं करें। शेयर बाजार में किसी तरह का जोखिम ना लें। खर्च पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही वा बरतें।प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
♍ कन्या (Virgo)
आज किसी अधूरे काम को पूरा करने का अच्छा अवसर मिलेगा। व्यापार में सोच-समझकर लिया गया निर्णय लाभ देगा। परिवार के बुजुर्गों की सलाह उपयोगी साबित होगी। मानसिक और शारीरिक रूप से चिंता का अनुभव करेंगे. माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। स्थायी संपत्ति के लिए किए जा रहे प्रयास आज टालें। किसी भी तरह के सरकारी और दस्तावेजी काम में आज बहुत ध्यान रखें। वाहन या इलेक्ट्रिक उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें।
♎ तुला (Libra)
आज साझेदारी और टीमवर्क से सफलता मिलने के संकेत हैं। करियर में नई संभावनाएं बन सकती हैं। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। पारिवारिक झगड़े में वाणी पर संयम रखना होगा। नेगेटिविटी मन पर छायी रहेगी। इस दौरान आप किसी भी कार्य को समय पर नहीं कर पाएंगे। घर के सदस्यों के साथ किसी बात पर कनफ्यूजन बना रहेगा। दोपहर बाद आपके मन की ग्लानि दूर होगी और आनंद छा जाएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
आज विरोधियों पर आपकी रणनीति भारी पड़ सकती है। रुका हुआ भुगतान मिलने की संभावना है। व्यापार में नई योजना लाभ दे सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। अनावश्यक खर्च पर संयम बरतें। शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पुराना दर्द या बीमारी फिर से परेशान कर सकती है। छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत आएगी। अनावश्यक बहस से दूर रहें।
♐ धनु (Sagittarius)
आज के दिन हर मामले में सावधानी से रहें। वाहन धीरे चलाएं। किसी भी काम में जल्दबाजी आपको नुकसान दे सकती है। अचानक किसी बात पर धन खर्च होगा। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। इस दौरान किसी से विवाद भी हो सकता है। कार्यस्थल पर काम ज्यादा रहेगा हालांकि दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी। आपके लिए उपलब्धियों से भरा रह सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यापार में लाभ होगा। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा।
♑ मकर (Capricorn)
आज कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। आर्थिक मामलों में संतुलित रणनीति अपनाएं। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
♒ कुंभ (Aquarius)
आज नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। तकनीकी और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आय सामान्य रहेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के दौरान सावधानी रखें।
♓ मीन (Pisces)
आज भावनाओं की बजाय व्यावहारिक सोच से निर्णय लें। करियर में आगे बढ़ने का नया अवसर मिल सकता है। आज कोई नए काम शुरू कर सकेंगे। किसी धार्मिक यात्रा के योग हैं. विदेश में रहने वाले मित्र तथा स्नेहीजनों से बातचीत हो सकती है। शरीर में उल्लास और थकान दोनों का अनुभव होगा। आज आपके काम बिना किसी विघ्न के पूरे होंगे। धन लाभ का योग है। परिवार के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा। आर्थिक मामलों में स्थिति बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।




