Breaking Newsउत्तराखंड
Trending

हिमाचल रोडवेज बस खाई में गिरी, तीन की मौत

क्वानू के पास मीनस मार्ग पर हुई दुर्घटना

देहरादून | मीनस मार्ग पर क्वानू के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हिमाचल रोडवेज की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही थाना कालसी पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। खाई में फंसे घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बस नेरवा (हिमाचल प्रदेश) से पौंटा साहिब की ओर जा रही थी और उसमें लगभग 36 यात्री सवार थे। यात्रियों ने बताया कि एक छोटे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

मृतकों का विवरण

  • यासमीन बेगम (46) — पत्नी नेक मोहम्मद, ग्राम क्यारला, नेरवा, हिमाचल प्रदेश
  • रिचा (30) — पत्नी वीरेंद्र, ग्राम बिजमल, तहसील नेरवा, शिमला, हिमाचल प्रदेश
  • धन बहादुर — पुत्र अज्ञात, ग्राम क्यारला, नेरवा, हिमाचल प्रदेश

घायल

दिनेश कुमार (54) — पुत्र मोहन सिंह, ग्राम पोपाट, शिमला, हिमाचल प्रदेश (बस चालक), ग्राफिक एरा अस्पताल, देहरादून में उपचाराधीन।

एसडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने मौके और पर पहुंचकर रस्सियों और स्ट्रेचर की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button