Breaking NewsDaily horoscopeदेशधर्म

मेष और कर्क राशि वाले रहेंगे फायदे में, कुंभ राशि के लिए समय अनुकुल नहीं, वाणी पर रखें नियंत्रण

शनिवार, 24 जनवरी 2026 का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग (Panchang)

दिनांक: शनिवार, 24 जनवरी 2026

विक्रम संवत्: 2082

संवत्सर नाम: सिद्धार्थ

शक संवत्: 1947

हिजरी सन्: 1447

मु. मास: 4 सावान

अयन: उत्तरायण

ऋतु: शिशिर ऋतु

मास: माघ

पक्ष: शुक्ल

तिथि: षष्ठी तिथि रात्रि 12:40 तक रहेगी, तदुपरांत सप्तमी तिथि प्रारंभ होगी।

नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद नक्षत्र दिन 2:16 तक रहेगा, इसके बाद रेवती नक्षत्र होगा।

योग: शिव योग दिन 2:02 तक रहेगा, तदुपरांत सिद्ध योग प्रारंभ होगा।

करण:  कौलव करण दिन 1:13 तक रहेगा, इसके बाद तैतिल करण होगा।

दिशा शूल:  आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा। इस दिशा में यात्रा से बचें।

 आज का राहु काल

राहु काल: दिन 9:00 बजे से 10:30 बजे तक

 आज के विशिष्ट योग

रवियोग: दिन 10:50 तक और पुनः दिन 2:16 से

गंडमूल प्रारंभ – दिन 2:16 से

 चंद्र स्थिति

आज चंद्रमा संपूर्ण दिन-रात्रि मीन राशि में रहेगा।

ग्रह परिवर्तन:  सूर्य का श्रवण नक्षत्र में प्रवेश: दिन 10:50 पर

👶 आज जन्म लेने वाले बच्चे

राशि: मीन

दिन 2:16 तक – उत्तराभाद्रपद नक्षत्र

इसके बाद – रेवती नक्षत्र

दिन 2:16 तक – लौह पाद, इसके बाद – स्वर्ण पाद

प्रथम नामाक्षर: झ, ञ, दे, दो, चा

आज का राशिफल 

शनिवार को मेष राशि वालों के लिए रिश्तों में ईमानदारी और योजना बनाकर काम करने से सफलता मिलने के योग हैं। वृष राशि वालों का रुका हुआ निजी काम पूरा हो सकता है। व्यवसाय में जरूरी जानकारी मिल सकती है। मिथुन राशि वालों को सहज तरीके से काम करने पर फायदा होगा। घर में मेहमानों के आने की खबर से माहौल खुशनुमा रहेगा। तुला राशि के लिए कार्यक्षेत्र में नए ऑर्डर के संकेत हैं और लोन लेने की कोशिश सफल हो सकती है। वृश्चिक राशि वालों ने किसी को उधार पैसा दिया है तो आज वापस मिलने के योग हैं। धनु राशि वालों की इमेज मजबूत होगी, नई योजनाओं पर चर्चा होगी और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में फायदा हो सकता है। मकर राशि वालों की प्लानिंग से अधूरे काम पूरे होंगे। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिलने के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।

मेष (Mesh / Aries):

आज का दिन लाभकारी रहेगा। आप विश्वास और आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे। कामकाज व्यवस्थित और स्थिर बना रहेगा। अजनबियों पर जल्दी भरोसा करने से बचना आपके हित में रहेगा। आप लाभ के लालच में न फंसे। निर्णयशक्ति का अभाव दुविधा में डाल देगा।  महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात के योग हैं, जिससे गलतफहमियां और तनाव दूर हो सकते हैं।

वृषभ (Vrishabh / Taurus):

आज आप अपनी भावनाओं पर अच्छा नियंत्रण बनाए रखेंगे। व्यापार में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं और पेशेवर मामलों में आप स्पष्ट और निर्णायक रहेंगे। धैर्य और सत्यनिष्ठा आपके कार्यों को सही दिशा देगी। बुद्धिमत्ता और पहल से नए अवसर बनेंगे। अपनी सफलताओं से मनोबल बढ़ेगा। उद्योग और व्यापार में अनुकूल परिस्थितियां बनी रहेंगी। ध्यान रखें कि ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति न बने। इसके लिए आपको ही उचित प्रयास करने होंगे।

मिथुन (Mithun / Gemini):

आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं को मजबूती देगा। करियर और व्यवसाय में तरक्की के संकेत हैं और लाभ की स्थिति स्थिर रहेगी। उपलब्ध अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे। व्यापारिक सौदों में स्पष्टता बनाए रखेंगे। विस्तार और लाभ पर ध्यान केंद्रित रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में भी अनुकूलता बनी रहेगी।

कर्क (Kark / Cancer):

आज बिजनेस और ऑफिस में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। किसी संबंधी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए समझदारी से परिस्थितियों को सुलझाने की आवश्यकता है। वरना भविष्य में पछताना पड़ सकता है। बहस से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यों में संयम रखें। स्वास्थ्य के मामले में कुछ परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए खुद का ध्यान रखें।

सिंह (Singh / Leo):

आज वर्कप्लेस पर किसी से झगड़ा करने से बचें और सभी के साथ सहयोग बनाए रखें। आज का दिन थोड़ा परेशानी से भरा है। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। खान-पान में ध्यान नहीं रखेंगे तो बीमारी पर पैसा खर्च करना होग। मन में नेगेटिविटी आने से परेशान रह सकते हैं। इस कारण किसी कार्य में आपका मन नहीं लगेगा। आर्थिक मामलों में आंख मूंदकर भरोसा न करें। मन को केंद्रित रखकर काम करेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। सिंगल लोगों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। निजी जीवन में लाइफ पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखें।

तुला (Tula / Libra):

आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। करियर में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। मानसिक तनाव महसूस हो सकता है, इसलिए खुद को शांत रखने की कोशिश करें। ध्यान और गहरी सांस लेने की आदत आपको मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करेगी। आपको ननिहाल से अच्छे समाचार मिलेंगे। पुराने किसी निवेश से आपको आर्थिक फायदा हो सकता है।

धनु (Dhanu / Sagittarius):

आज पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ ऑफिस और बिजनेस में काम करेंगे। नए अवसर सामने आ सकते हैं, इसलिए सतर्क रहकर सही मौके पहचानें। आज आप यात्रा प्रवास टालें, क्योंकि पेट संबंधी बीमारी और समस्या हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता बनी रहेगी। काम में सफलता नहीं मिलने से मन व्याकुल रहेगा। क्रोध की भावना पर संयम रखें। जीवन में सकारात्मकता बनाए रखें। निजी जीवन में लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, इसलिए बातचीत से स्थिति संभालें।

मकर (Makar / Capricorn):

धार्मिक कार्यों में आपकी आस्था और मजबूत होगी। ऑफिस और बिजनेस का माहौल आपके लिए सुरक्षित और अनुकूल रहेगा। उन्नति के अवसर सामने आ सकते हैं। जायदाद और संपत्ति से सम्बंधित विवाद हल होंगे। आपको व्यापार में वित्तीय लाभ हो सकता हैं। नई योजनाओं पर खास फोकस करेंगे। भविष्य को लेकर प्लानिंग बनाएंगे। व्यापार में लाभ के योग बने हुए हैं।

कुम्भ (Kumbh / Aquarius):

यदि आप वाणी पर अंकुश रखेंगे, तो बहुत-सी परेशानियों से बच सकेंगे। किसी विवाद में आज ना पड़ें। कार्यस्थल पर आप केवल अपने काम पर ध्यान दें। दोपहर के बाद कोई अनावश्यक खर्च आपको परेशान कर सकता है. आपको किसी भी काम में अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। असंतोष रहेगा। स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। समय आपको प्रतिकूल नजर आएगा। आर्थिक हानि होने की आशंका है. दिन को धैर्य के साथ गुजारें और नकारात्मक विचारों को मन से दूर रखें। आज नए विचार और नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छे से निभाएंगे।

कन्या (Kanya / Virgo):

आज किसी भी काम में लापरवाही या जल्दबाजी न करें। आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की प्रशंसा मिल सकती है। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें।

वृश्चिक (Vrishchik / Scorpio):

ऑफिस में अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। बिजनेस में लाभ के अवसर बनेंगे। संतान पक्ष से कुछ चिंता हो सकती है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। निजी जीवन में समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है।

मीन (Meen / Pisces):

आज आपके लिए समय उत्तम है। किसी भी जगह आंख बंद करके निवेश न करें। जहां भी पैसा लगाया है, उसका नियमित रूप से रिव्यू करते रहें। सोच-समझकर फैसले लेने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।स्वभाव में सहजता बनाए रखें। छोटी से छोटी बात भी बड़े विवाद का कारण बन सकती है, इसलिए व्यर्थ बातों पर ध्यान न दें। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार है, तो किसी अच्छे डीलर से बातचीत करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button