Breaking Newsअपराधउत्तराखंड
Trending

बीस हजार रिश्वत लेते डॉक्टर रंगेहाथ गिरफ्तार

20 दिन पहले ज्वाइन किया, रुड़की सिविल अस्पताल का मामला

हरिद्वार । जनपद के रुड़की सिविल अस्पताल में शनिवार देर रात विजिलेंस टीम की कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

विजिलेंस विभाग को पीड़ित की ओर से शिकायत मिली थी कि डॉक्टर इलाज से जुड़े कार्य के बदले पैसों की मांग कर रहा है। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही डॉक्टर ने इमरजेंसी वार्ड में रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी डॉक्टर ने करीब 20 दिन पहले ही रुड़की सिविल अस्पताल में ज्वाइन किया था। इससे पहले उसकी तैनाती मसूरी में बताई जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस कार्रवाई के बाद सिविल अस्पताल की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल परिसर में मरीजों और कर्मचारियों के बीच इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। विजिलेंस और पुलिस की टीम मामले की गहन जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button