Daily horoscopeदेशधर्म

मकर, तुला, कन्या और कुंभ राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबर

आज शनिवार, 27 दिसम्बर 2025 का पंचांग और राशिफल 

पंचांग विवरण

विक्रम संवत्: 2082

संवत्सर नाम: सिद्धार्थ

शक संवत्: 1947

हिजरी सन्: 1447

मु. मास: 6 रज्जब

अयन: दक्षिणायन

ऋतु: शिशिर ऋतु

मास: पौष

पक्ष: शुक्ल

तिथि

सप्तमी – दिन 1:10 बजे तक,  तत्पश्चात अष्टमी

शुभ मुहूर्त / चौघड़िया

शुभ चौघड़िया: 8:36 से 9:53

चर: 12:28 से 1:53

लाभ: 1:53 से 3:06

अमृत: 3:06 से 4:20

👉 इन समयों में शुभ कार्य प्रारम्भ करें।

अशुभ समय

राहु काल: प्रातः 9:00 से 10:30

दिशा शूल: पूर्व दिशा

👉 आज पूर्व दिशा की यात्रा से बचें।

नक्षत्र / योग / करण

नक्षत्र:

पूर्वाभाद्रपद – प्रातः 9:10 तक

उत्तराभाद्रपद – उसके बाद

योग:

व्यतिपात – 12:21 तक

वरियान – उसके बाद

करण:

वणिज – 1:10 तक

विष्टि – उसके बाद

विशेष योग

त्रिपुष्कर योग: सूर्योदय से 9:10 तक

भद्रा – दिन 1:10 से रात्रि 12:35 तक

चंद्र स्थिति

चंद्रमा: मीन राशि में (पूर्ण दिन एवं रात्रि)

आज जन्मे बच्चों का राशिफल संकेत

राशि: मीन

नक्षत्र:

9:10 तक – पूर्वाभाद्रपद

बाद में – उत्तराभाद्रपद

नामाक्षर: दि, दू, थ, झ, ञ

स्वभाव : आज जन्मे बच्चे बुद्धिमान, सौम्य, धार्मिक प्रवृत्ति के, समाज सुधार व अध्यापन से जुड़े कार्यों में सफल होते हैं। साहित्य, अध्यात्म व सेवा भाव में विशेष रुचि रखते हैं।

आज का राशिफल 

कल चंद्रमा का गोचर दिन रात मीन राशि में होगा होगा। ऐसे में कल चंद्रमा और गुरु के बीच केंद्र योग बनेगा। चंद्रमा और गुरु के एक दूसरे से चतुर्थ दशम भाव में होने से कल गजकेसरी योग का भी संयोग बना हुआ है। इस पर कल पूर्वाभाद्र नक्षत्र के संयोग में त्रिपुष्कर योग का भी संयोग बना है। ऐसे में कल का दिन मेष, वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए कई मामलों में भाग्यशाली रहेगा।

मेष राशि (Aries):

मेष राशि वालों के लिए शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आज के दिन काम के सिलसिले में भागदौड़ बनी रहेगी। भाग्य का भरपूर साथ भी मिलेगा, जिससे आपकी मेहनत रंग लाएगी। कुछ नए तरह के अवसरों का लाभ आज के दिन आपको होगा, लेकिन काम में गंभीरता भी दिखानी होगी। आज के दिन आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं, ऐसे में आपको काम को लेकर सजग रहना होगा। पारिवारिक मामलों में चिंता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के किसी मामले को लेकर भी मन परेशान रह सकता है। घर के बाकी सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। अनावश्यक तनाव लेने से बचें।

वृषभ राशि (Taurus):

वृषभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छे से बीतेगा। मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी, लेकिन अन्य साधनों से अतिरिक्त धन लाभ की संभावना भी है। घूमने-फिरने और शौक की चीजों पर धन खर्च करेंगे। परिवार के लिए नई चीजों की खरीदारी पर अच्छा-खासा खर्च होगा, जो आपको खुशी देगा। लव लाइफ में प्रेमी संग रोमांटिक वक्त बिताने का अवसर मिलेगा। घर के सदस्यों और सगे-संबंधियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में विशेष सावधानी रखें।

मिथुन राशि (Gemini):

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन काम के मामले में व्यस्तता से भरा रहेगा। अनुशासित रहना जरूरी होगा। बेहतर प्रबंधन क्षमता से ही एक साथ कई काम पूरे कर पाएंगे। आज नए-नए प्रयोग करेंगे। आर्थिक लेन-देन में संतुलन बनाकर चलें। नौकरी में अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, जिससे पुरानी चिंताओं से राहत मिलेगी। अतिरिक्त तनाव लेने से बचें, वरना इसका असर पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer):

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से मुश्किल काम भी आसानी से पूरे होंगे। नौकरी में एक साथ कई अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को किसी दोस्त की मदद से बड़ा लाभ मिल सकता है। नए संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में नई पहचान बनेगी।

सिंह राशि (Leo):

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में कुछ छोटी-मोटी परेशानियों वाला हो सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव संभव है, प्यार से बातचीत कर स्थिति संभालें। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और कोई इच्छा पूरी हो सकती है। पुराने निवेश या शेयर बाजार से फायदा संभव है। नौकरीपेशा जातकों के काम की सराहना होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo):

कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का दिन शुभ और अच्छा रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए शिक्षा और करियर में सफलता के योग हैं। सेहत सामान्य रहेगी। व्यापारियों को विरोधियों से सतर्क रहना होगा। प्रेम जीवन में साथी की भावनाओं का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है, जिससे चिंताएं दूर होंगी।

तुला राशि (Libra):

तुला राशि वालों को आज सरप्राइज लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी सहयोग करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रबंधन क्षमता का सही उपयोग करें। करियर और कारोबार में अच्छे अवसर मिलेंगे। पुराना काम सफल हो सकता है। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

वृश्चिक राशि वालों को आज संभलकर चलना होगा। नई जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। परिवार के किसी सदस्य की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। शाम के समय विवादों से बचें। किसी के बहकावे में न आएं। क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखें। दूसरे का वाहन चलाने से बचें।

धनु राशि (Sagittarius):

धनु राशि वालों के लिए आज घर-परिवार और कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाना जरूरी है। मन में दुविधा बनी रह सकती है। धन संबंधी मामलों में सही प्रबंधन न किया तो नुकसान संभव है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें। घर में धार्मिक या मांगलिक आयोजन हो सकता है। बड़ों का प्रेम और सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn):

मकर राशि वालों के लिए शनिवार का दिन बड़ी उपलब्धि दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में अधिकारियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। कारोबार में लाभ के योग हैं। प्रेम जीवन में तालमेल और मधुरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में बुद्धि और समझदारी से काम लें। दिन खर्चीला हो सकता है। भौतिक सुख-साधनों पर खर्च संभव है। जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius):

कुंभ राशि वालों के लिए दिन जोश और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा। अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में सहयोग और सामंजस्य जरूरी रहेगा। किसी काम को लेकर दुविधा रहेगी, लेकिन शाम तक स्थिति अनुकूल हो सकती है। सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।

मीन राशि (Pisces):

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। यात्रा के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग मिलेगा। जरूरी निर्णय सोच-समझकर लें। बेफिजूल खर्च बढ़ सकते हैं और धन हानि की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button