उत्तराखंडधर्म
Trending

आज रात से हरकी पैड़ी पर घटेगा जलस्तर, दीपावली पर मिलेगा पर्याप्त गंगाजल

सफाई व मरम्मत का कार्य करेगा उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग

18 दिन बंद रहेगी गंगनहर, छोटी दीपावली पर फिर छोड़ा जाएगा पानी

हरिद्वार। दशहरे (2 अक्टूबर) की मध्यरात्रि से गंगनहर को वार्षिक बंदी के तहत 18 दिनों के लिए बंद किया जाएगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग नहर की सफाई और मरम्मत का कार्य करेगा। छोटी दीपावली की रात 12 बजे से गंगनहर में जल प्रवाह पुनः शुरू होगा और 20 अक्टूबर की सुबह से श्रद्धालुओं को हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों पर पर्याप्त गंगाजल उपलब्ध होगा।

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण ने बताया कि मुख्यालय से गंगनहर बंदी को लेकर आदेश प्राप्त हो चुके हैं। परंपरा के अनुसार हर वर्ष दशहरे की रात से दीपावली तक नहर को बंद रखा जाता है। इस दौरान गंगनहर से सिल्ट हटाने के साथ-साथ सफाई और मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

नहर बंदी के चलते हरकी पैड़ी समेत विभिन्न घाटों पर स्नान योग्य गंगाजल की कमी रहेगी। आरती के समय ही थोड़ी मात्रा में गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग ने बताया कि 19 अक्टूबर की मध्यरात्रि को गंगनहर क्लोजर समाप्त होगा और 20 अक्टूबर की सुबह श्रद्धालुओं को पर्याप्त गंगाजल मिलना शुरू हो जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button