देश/दुनियाधर्म
Trending

मीन राशि को संतान से मिलेगा सुखद समाचार

दशहरा है आज , बन रहे हैं कई सुखद संयोग

Panchang (02 October 2025)

आज  का पंचांग (02 October 2025) – आज दशमी – 07:10 सायं तक, एकादशी है, आज गुरुवार है। आज दशहरा है। आज मां दुर्गा और भगवान श्री राम की आराधना का दिन है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 01:38 अपराह्न से 03:07 अपराह्न तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज श्रवण का योग है। चन्द्रमा आज मकर राशि में संचार करेंगे। आज सूर्योदय 06:14 प्रात: और सूर्यास्त 06:05 सायं बजे होगा।

आज का पंचांग

सूर्योदय :  06:14 प्रात:

सूर्यास्त : 06:05 सायं

चंद्रमा : मकर राशि

तिथि : दशमी – 07:10 सायं तक, एकादशी

नक्षत्र :  श्रवण

पक्ष :  शुक्ल पक्ष

योग :  सुकर्मा – 11:29 पी एम तक, धृति

वार :  गुरुवार

राहुकाल :  01:38 अपराह्न से 03:07 अपराह्न

शक संवत:  1947 विश्वावसु

विक्रम संवत : 2082 कालयुक्त

आज का राशिफल – 02 अक्टूबर 2025 (गुरुवार, दशहरा विशेष)

आज 2 अक्टूबर दिन गुरुवार है और तिथि रहेगी आश्विन मास की शुक्ल की की दशमी। यानी आज विजयादशमी तिथि रहेगी और इस शुभ तिथि पर  चंद्रमा का गोचर दिन रात मकर राशि में होगा। मकर राशि में चल रहे चंद्रमा पर मंगल की शुभ दृष्टि होगी जिससे धन योग बनेगा। जबकि बुध का गोचर तुला राशि में हो रहा जिससे  बुध और मंगल की युति से बुध मंगल योग बनेगा। और इसके साथ ही आज  के दिन श्रवण नक्षत्र के संयोग में रवियोग और सुकर्मा योग का भी संयोग बनेगा। और तो आज के दिन चंद्राधि योग का भी संयोग बनेगा। तो आइए विस्तार पूर्वक जानें आज का लकी राशिफल।

मेष राशि

आज का दिन मनचाही नौकरी मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। समाज में आपके कार्य की प्रशंसा होगी और परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष ध्यान दें, बाहर का भोजन करने से बचें। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है, लेकिन अति लोभ से बचना आवश्यक है।

वृषभ राशि

आज के दिन सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें। आपका प्रयास रंग लाएगा और किसी तरह का शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में बदलाव लाएंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा और मित्र भी साथ देंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा और आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति मिलेगी।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। मनोकामना की पूर्ति होगी और अकस्मात यात्रा करनी पड़ सकती है। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। थोड़े प्रयास से यश व सम्मान प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कला और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का अवसर मिलेगा। को

कर्क राशि

आज के दिन विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। भागीदारी में लाभ कम होगा। अपने लोग भी परायों सा व्यवहार कर सकते हैं। शारीरिक अस्वस्थता का सामना करना पड़ सकता है। विवाद से बचना ही श्रेयस्कर है। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बनेगा। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है।

सिंह राशि

आज वैवाहिक और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाए रखना होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी अप्रिय घटना का योग बन सकता है, इसलिए सोच-समझकर यात्रा और निर्णय लें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा।

कन्या राशि

आज दिन की शुरुआत व्यस्तता से होगी। यात्रा से लाभ मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी और कार्यों में सफलता मिलेगी। आशानुकूल लाभ की संभावना है। अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी और विरोधी निर्बल रहेंगे। प्रेम संबंधों में लापरवाही मन-मुटाव पैदा कर सकती है। श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए फायदेमंद होगा।

तुला राशि

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। संतान पक्ष से लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। प्रयास से कार्य पूरे होंगे और धन लाभ होगा। यश व मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी या व्यवसाय में लाभ के अवसर आएंगे। मधुर वाणी से संबंध और गहरे होंगे। आलस से बचें।

वृश्चिक राशि

आज नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। कार्य पूर्ण होने की खुशी होगी। नए संपर्कों से लाभ होगा और सफलता की राह खुलेगी। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि रहेगी लेकिन सावधानी जरूरी है। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होगा।

धनु राशि

आज कार्य जल्दी पूर्ण होंगे जिससे प्रसन्नता मिलेगी। कार्यों में बाधा आने का योग है। धैर्य से काम लें और कठिनाइयों का सामना करें। नए कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की सेहत खराब हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। परिवार में वाद-विवाद से बचें।

मकर राशि

आज की गई यात्रा सुखद होगी। किसी कार्य संबंधी मामले में उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार या भेंट मिलने से खुशी होगी। दिन अनुकूल रहेगा और मानसिक प्रसन्नता मिलेगी। लाभ निश्चित है। घर-गृहस्थी में कोई समस्या आ सकती है जिसे आप अपनी सूझबूझ से हल कर लेंगे। ससुराल पक्ष से तनाव संभव है।

कुम्भ राशि

आज आयात-निर्यात से जुड़े कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ खर्च भी बढ़ेगा। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं, सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है। आत्मविश्वास में कमी रह सकती है।

मीन राशि

आज संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। वाहन, मकान आदि की खरीदारी संभव है। भाग्य का साथ मिलेगा और सफलता प्राप्त होगी। विरोधी परास्त होंगे। यश-कीर्ति बढ़ेगी। शांत और कुशल व्यवहार से कार्य सफल होंगे। भाई-बहनों और मित्रों से तालमेल की कमी रह सकती है। सहकर्मियों से संबंधों में भी खटास आ सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button