Breaking NewsDaily horoscopeदेशधर्म
Trending

सिंह और तुला राशि वालों को होगा लाभ, मीन राशि वाणी पर रखें नियंत्रण, बढ़ेगा खर्च

7 अगस्त 2026, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, कृत्तिका नक्षत्र और वृद्धि-ध्रुव योग का संयोग है। जानें 7 अगस्त 2026, शुक्रवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, पंचांग और मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।

आज का पंचांग

वार: शुक्रवार

मास: श्रावण

पक्ष: कृष्ण पक्ष

तिथि: नवमी सायं 4:42 बजे तक, इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ

नक्षत्र: कृत्तिका (पाद 3, स्वामी–सूर्य) सायं 6:46 बजे तक

योग: वृद्धि योग दोपहर 12:12 बजे तक, इसके बाद ध्रुव योग

करण: गर सायं 4:42 बजे तक, इसके बाद वणिज

चंद्र राशि: वृषभ

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:10 बजे से 4:58 बजे तक

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:53 बजे तक

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल: प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

यमगण्ड: सायं 5:38 बजे से 7:29 बजे तक

आज का राशिफल 

मेष (Aries)

चंद्रमा दूसरे भाव में रहेगा। आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मानसिक चिंता के कारण काम में मन कम लगेगा। अनावश्यक खर्च से तनाव बढ़ सकता है। वाणी पर संयम रखें तथा बाहर के भोजन से बचें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। किसी भी लालच में आकर निवेश करने से बचें। दोपहर बाद परिवार का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (Taurus)

चंद्रमा प्रथम भाव में रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। धन लाभ के योग हैं। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। आज माता लक्ष्मी की पूजा करें और किसी छोटी कन्या को मीठा या फल दान करें।

मिथुन (Gemini)

चंद्रमा बारहवें भाव में रहेगा। वाणी और व्यवहार में सावधानी रखें। अकारण क्रोध और वाद-विवाद की स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। किसी मित्र की सहायता से आप अधिक आय उत्पन्न करने का साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्य, विशेषकर आंखों का ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकता है और मानसिक चिंता बनी रहेगी। यात्रा और वाहन चलाते समय सतर्क रहें। धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों से मन को शांति मिलेगी।

कर्क (Cancer)

चंद्रमा ग्यारहवें भाव में रहेगा। आकस्मिक धन लाभ और आय में वृद्धि के योग हैं। व्यापारियों को लाभदायक सौदे मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर मनचाहा कार्य मिलने से उत्साह बढ़ेगा। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा।

सिंह (Leo)

चंद्रमा दसवें भाव में रहेगा। आत्मविश्वास के बल पर महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यापार में प्रगति होगी। कला और खेल से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। संपत्ति संबंधी मामलों में सावधानी रखें और स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।

कन्या (Virgo)

चंद्रमा नवें भाव में रहेगा। आलस्य और थकान महसूस हो सकती है। संतान से जुड़ी चिंता या मतभेद संभव हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से बहस से बचें। धार्मिक कार्यों या यात्रा पर खर्च हो सकता है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। दोपहर बाद परिस्थितियां बेहतर होंगी।

तुला (Libra)

चंद्रमा आठवें भाव में रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और नियमों के विरुद्ध कोई कार्य न करें। नए लोगों पर जल्द भरोसा करने से बचें। आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है। खर्च बढ़ सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर नया लक्ष्य मिल सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)

चंद्रमा सातवें भाव में रहेगा। दिन आनंद और मनोरंजन में बीतेगा। व्यापार विस्तार के प्रयास सफल होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर का भोजन करने से बचें।

धनु (Sagittarius)

चंद्रमा छठे भाव में रहेगा। दिन उत्साह और प्रसन्नता से भरा रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ के योग हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा तथा पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

मकर (Capricorn)

चंद्रमा पांचवें भाव में रहेगा। भावुक होकर निर्णय लेने से बचें। जमीन-जायदाद और कानूनी मामलों में विशेष सावधानी रखें। मानसिक चिंता बनी रह सकती है। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। व्यापार विस्तार की नई योजनाएं बनेंगी।

कुंभ (Aquarius)

चंद्रमा चौथे भाव में रहेगा। नए कार्यों की प्रेरणा मिलेगी, लेकिन बड़े निर्णय लेने से बचें। साहित्य और रचनात्मक कार्यों के लिए दिन अच्छा है। दोपहर बाद भ्रम की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। काफी प्रयास के बावजूद सफलता की संभावना नहीं है। काम बहुत ज्यादा रहेगा। संपत्ति संबंधी दस्तावेजों पर काम फिलहाल टालें। आध्यात्मिकता से मानसिक शांति मिलेगी।

मीन (Pisces)

चंद्रमा तीसरे भाव में रहेगा। खर्च बढ़ने से चिंता हो सकती है। वाणी पर संयम रखें और विवाद से बचें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप करने से बचें, अन्यथा प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button