Breaking Newsउत्तराखंडधर्म
Trending

प्रेमनगर में 26 मार्च को भव्य माँ भगवती जागरण

दिल्ली, लुधियाना और सहारनपुर से आयेंगे कलाकार, करेंगे मां भगवती का गुणगान

सब्जी मंडी में श्री राम मंदिर में सजेगा दिव्य दरबार, ज्वाला देवी की ज्योत बनेगी आकर्षण

देहरादून (प्रेमनगर)। राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में आगामी 26 मार्च, गुरुवार को एक भव्य माँ भगवती जागरण का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम श्री राम मंदिर , सब्जी मंडी विंग नंबर-06 में आयोजित होगा, जिसे लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजन समिति के अनुसार, जागरण का शुभारंभ रात 9 बजे ज्योति प्रज्वलन के साथ किया जाएगा। विशेष बात यह है कि माँ भगवती की पवित्र ज्योत हिमाचल स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वाला देवी से लाई जाएगी, जिससे पूरे आयोजन का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रसिद्ध भजन गायक श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। इनमें दिल्ली के प्रेम मेहरा, सहारनपुर के मोहित शर्मा, लुधियाना के संजू भारती और मनोज जागरण पार्टी द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही J.M.D म्यूजिकल ग्रुप (विकासनगर) भी अपनी प्रस्तुति देगा।

जागरण के समापन पर अगले दिन सुबह 8 बजे माँ भगवती की आरती के साथ श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इस भव्य धार्मिक आयोजन का संचालन प्रेमनगर सब्जी मंडी के समस्त फल एवं सब्जी विक्रेताओं द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button