उत्तराखंड
Trending

पुलिस ने माल ऑफ देहरादून में होने वाला “Band Baaja Baarat – Fake Wedding” कार्यक्रम कराया रद्द

धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : एसएसपी

देहरादून। एसएसपी दून ने साफ शब्दों में कहा है कि धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में 6 सितंबर को मॉल ऑफ देहरादून में प्रस्तावित “Band Baaja Baarat – Fake Wedding” शीर्षक कार्यक्रम को पुलिस ने रद्द करवा दिया है।

इस कार्यक्रम को लेकर कुछ संगठनों ने आपत्ति जताई थी। आरोप था कि यह आयोजन हिंदू विवाह परंपराओं एवं धार्मिक भावनाओं का उपहास है। विरोध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और कार्यक्रम को निरस्त करवा दिया।

नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस के अनुसार आयोजकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसे किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिससे सांप्रदायिक या धार्मिक भावनाएं आहत हों। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि –

  • ऐसे कार्यक्रम न हों, जिनसे शांति-व्यवस्था व सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो।
  • हर आयोजन में सुरक्षा प्रोटोकॉल, सेफ्टी मानक, क्राउड मैनेजमेंट और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए।
  • कार्यक्रम केवल सांस्कृतिक और मनोरंजन गतिविधियों तक ही सीमित रहें।
  • किसी भी आयोजन से पहले प्रशासन से विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

एसएसपी ने दो टूक कहा कि यदि आयोजकों द्वारा इन शर्तों का उल्लंघन किया गया तो उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button