
देहरादून। प्रेमनगर स्थित श्री सनातन धर्म सभा मंदिर में आठवें गणेश महोत्सव के अंतर्गत आयोजित भव्य भजन संध्या में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। पंजाब से आई सुप्रसिद्ध भजन गायिका संजना भोला ने अपनी मनमोहक आवाज़ में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत संजना भोला जी ने “गौरा दी अख दा तारा प्रथम में पूजे जग सारा, देवों में ऊँचा तेरा स्थान, रखियो हे गणपत मेरा मान” भजन से की। इसके बाद उन्होंने “मेरा तो ठिकाना है बस एक दर तेरा, कृपा करो लगा रहे आना-जाना मेरा” जैसे भजनों से वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया।
उनकी प्रस्तुतियों में “भक्त खड़े दरबार जाग ज्वाला माई”, “बाबा पे भरोसा कुछ ऐसा है मेरा”, “मेरे नखरे उठादी मेरी मां”, “वो मन मोहनीया बालकनाथ कद बुलाएगा” और पंजाबी भजन “नी मैं दूध का दे नाल रगड़ा और शाम मेरी मधानी ले गया” जैसे भजन भी शामिल रहे। विशेष प्रस्तुति “भोले बाबा की बारात पर तो पूरा दरबार झूम उठा।
गुरुद्वारा कमेटी ने किया सम्मान
कार्यक्रम में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की पूरी प्रबंधक कमेटी भी पहुँची। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगत सिंह सहगल सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंच पर आकर संजना भोला जी को सम्मानित किया।
देर रात तक चलता रहा भंडारा
भजन संध्या के साथ ही मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जो देर रात तक चलता रहा। हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आनंद की अनुभूति की। यह आयोजन युवा संकीर्तन मंडल की ओर से किया गया था।
इस भव्य आयोजन का संचालन युवा संकीर्तन मंडल ने किया, जिसमें संयोजक जतिन तलवार, पुलकित मैनी, तरुण गोस्वामी, अभिनव शर्मा, सुजल, अंश मल्होत्रा, मन्नू भाटिया और दक्ष भाटिया शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वालों में राजेश भाटिया, कीमत गुलाटी, सुभाष माकिन, भूषण भाटिया, फकीर चंद क्षेत्रपाल, नरेंद्र खत्री, अखिल भाटिया, पुनीत सहगल, अर्जुन कोहली, रविंदर माकिन, गुलशन माकिन, अवतार किशन कौल, दिव्य कोहली तथा महिला मंडल से संगीता भाटिया, कांता चावला, मधु भाटिया, अनीता मल्होत्रा, अनीता मैनी, नीरू छिब्बर, नीलम वाधवा, बिंदु शर्मा, नीलिमा राठौर, पारुल बिश्नोई और सरिता ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु से उपस्थित रहे।



