तुला राशि वाले आज रहें सतर्क, बढ़ सकती हैं परेशानियां
मौनी अमावस्या है आज

रविवार, 18 जनवरी, 2026 का पंचांग और राशिफल
दिन — रविवार
तिथि — 18 जनवरी, 2026
विक्रम संवत् — 2082
संवत्सर नाम — सिद्धार्थ
शक संवत् — 1947
हिजरी सन् — 1447
मुस्लिम मास — 28 रज्जब
अयन — उत्तरायण
ऋतु — शिशिर ऋतु
मास — माघ
पक्ष — कृष्ण
आज की तिथि:
अमावस्या तिथि रात्रि 1:22 तक रहेगी, इसके बाद प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी।
दिशा शूल: आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल है। पश्चिम दिशा में यात्रा से बचें।
नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दिन 10:14 तक रहेगा, इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होगा।
योग: हर्षण योग रात्रि 9:11 तक रहेगा, इसके बाद वज्र योग प्रारंभ होगा।
करण: चतुष्पद करण दिन 12:43 तक रहेगा, इसके बाद नाग करण होगा।
आज का विशिष्ट योग:
सर्वार्थसिद्धि योग — दिन 10:14 से सूर्योदय तक।
व्रत / दिवस विशेष : देवपितृकार्य अमावस्या, मौनी अमावस्या, द्वापर युगादि, मेला — प्रयागराज व हरिद्वार।
चन्द्रमा की स्थिति: चन्द्रमा दिन 4:41 तक धनु राशि में रहेगा, इसके बाद मकर राशि में प्रवेश करेगा।
ग्रह का राशि / नक्षत्र परिवर्तन
आज जन्म लेने वाले बच्चे:
दिन 4:41 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि — धनु, इसके बाद — मकर।
दिन 10:14 तक जन्म लेने वाले बच्चों का नक्षत्र — पूर्वाषाढ़ा, इसके बाद — उत्तराषाढ़ा।
पाद — ताम्र पाद।
प्रथम नामाक्षर — ढा, भे, भो, ज, जी।
आज का राशिफल
18 जनवरी 2026, रविवार को सूर्य, मंगल और बुध की युति मकर राशि में होने से दुर्लभ और शक्तिशाली त्रिग्रह योग बन रहा है। ऐसे में यह शुभ समय मेष, कन्या सहित कई राशियों के लोगों के लिए धन लाभ और करियर में तरक्की देने वाला रहेगा। आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है।
मेष (Aries):
आज आपको कड़ी मेहनत से ही अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। घर और ऑफिस में जो जिम्मेदारियां मिली हैं, उनका सही तरीके से इस्तेमाल करें। किसी भी डील या लेनदेन में जल्दबाजी न करें। स्टाफ या सहयोगी की छोटी लापरवाही से नुकसान हो सकता है, इसलिए निगरानी बढ़ाएं। नए लोगों पर आसानी से भरोसा न करें और रिएक्शन में लॉजिक रखें। काम पर अधिक ध्यान देने से परिणाम अपेक्षाओं के अनुरूप होंगे। इस समय पारंपरिक तरीके छोड़कर स्मार्ट वर्किंग पर जोर देना फायदेमंद रहेगा।
वृषभ (Taurus):
आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के मौके मिल सकते हैं और आय में बढ़ोतरी की संभावना है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। जल्दबाजी और आवेश से निजी कामों में रुकावट और रिश्तों में खटास आ सकती है। करियर या घर के मामलों में अहं को बीच में न आने दें, वरना बनता काम बिगड़ सकता है।यात्रा और मित्रों के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, हालांकि मन थोड़ा परेशान भी हो सकता है।
मिथुन (Gemini):
परिवार के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और यादगार पल बिताएंगे। आर्थिक मामलों में सलाहकारों की राय लेना फायदेमंद रहेगा। सोशल नेटवर्क के जरिए पर्सनल रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा और क्रिएटिव कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रोफेशनल लाइफ में उपलब्धियां हासिल होंगी।
कर्क (Cancer):
आज आपके तय किए गए महत्वपूर्ण टारगेट पूरे होंगे। बिजनेस को लेकर आत्मविश्वास बना रहेगा और लीडरशिप में सुधार होगा। पहले से सोचे हुए काम पूरे होंगे और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। मन में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं।
सिंह (Leo):
आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। सुबह के समय जरूरी काम जल्द निपटाने की कोशिश करें। किसी नकारात्मक स्थिति में मनोबल गिरने न दें। किसी काम को लेकर असमंजस रह सकता है। घर के किसी सदस्य की सेहत की देखभाल में आपका कोई काम अधूरा रह सकता है, इसलिए समय का बंटवारा ठीक करें। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल न दें।परिवार के सदस्यों की सलाह पर ध्यान दें और पर्सनल मामलों में सावधानी रखें। मीटिंग्स के लिए समय निकालें। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा।
कन्या (Virgo):
सोशल एक्टिविटी बढ़ेगी और ग्रुप से जुड़े मामलों में रुचि बनी रहेगी। किसी संबंधी से छोटी बात पर मनमुटाव हो सकता है, इसलिए भाषा नरम रखें। चर्चाओं में आपका प्रभाव नजर आएगा और व्यवहार प्रभावशाली रहेगा। जिम्मेदार लोगों से सलाह लें, इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन और संपत्ति के मामलों में तेजी आएगी और बचत पर जोर रहेगा।
तुला (Libra):
कुछ अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। काम में कुछ दिक्कतें रहेंगी, पर नए ऑर्डर भी मिल सकते हैं। अपनी रणनीति सबके सामने न रखें, गोपनीयता जरूरी है। सलाह मानने से स्थितियां बेहतर होंगी। अपनों का सहयोग मिलेगा और जिम्मेदार लोगों पर भरोसा बनाए रखें। लेन-देन में धैर्य रखें। किसी मित्र के सहयोग से नया कारोबार शुरू हो सकता है और लाभ के अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक (Scorpio):
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आप एक अच्छे मेजबान बनेंगे और बैठकें सफल रहेंगी। प्रियजनों के साथ संवाद प्रभावशाली रहेगा। योजनाओं के अनुसार आगे बढ़ेंगे और घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।
धनु (Sagittarius):
समय अनुकूल रहेगा और मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे। करियर और बिजनेस में सकारात्मक असर दिखेगा। योजनाओं को उत्साह के साथ आगे बढ़ाएं। व्यवसाय में फायदा देने वाली स्थिति है। कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं, पर किसी के साथ धन से जुड़ा समझौता करते समय सावधानी रखें। इस समय व्यापार के लिए यात्रा लाभ नहीं देगी, इसलिए दौड़भाग कम रखें। वांछित जानकारी मिलेगी और पार्टनरशिप बिजनेस में सुधार होगा। लाभ बढ़ाने में सफलता मिलेगी।
मकर (Capricorn):
आने वाले मौकों का पूरा लाभ उठाएं। आपके प्रयासों से सामाजिक साख बनेगी और लोग आपके काम की सराहना करेंगे। घर से जुड़े कामों पर ध्यान रहेगा। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद-बिक्री पर बात आगे बढ़ सकती है। रिश्तेदारी का पुराना विवाद सुलझाने का मौका मिलेगा, इसलिए पहल करें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और परिवार मनोबल बढ़ाएगा। साहस के साथ काम करें, मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (Aquarius):
करियर और बिजनेस में व्यस्तता बनी रहेगी। प्रोफेशनल लोगों के साथ तालमेल बेहतर होगा। परिवार में विवेक और धैर्य से काम लें। अभी नया काम शुरू करने का समय अनुकूल नहीं है। मार्केटिंग या मीडिया से जुड़े काम सावधानी से करें या आज टालें। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात में व्यवसाय की योजना पर चर्चा होगी, पर गोपनीयता बनाए रखें। शत्रुओं की साजिशों से सावधान रहें और जल्दबाजी में फैसले न लें। विनम्रता बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।
मीन (Pisces):
आज का दिन मिले-जुले असर वाला है। जानकारी का आदान-प्रदान बढ़ेगा और सहयोगात्मक मामलों पर ध्यान रहेगा। संतान से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से सुकून रहेगा। आप हर काम को लगन से करेंगे, जिससे रुके काम गति पकड़ेंगे। पुराने मित्र के सहयोग से कोई निजी उलझन भी सुलझ सकती है।उत्साह और जोश बना रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। काम और व्यापार उम्मीद के मुताबिक आगे बढ़ेगा।




