Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

आज लेन देन में सावधानी बरतें कन्या, कर्क और मकर राशि वाले, कुंभ और धनु राशि को मिलेगा भाग्य का साथ

सिंह होगी आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि

आज 7 जनवरी का पंचांग और राशिफल 

विक्रम संवत्: 2082

संवत्सर नाम: सिद्धार्थ

शक संवत्: 1947

हिजरी सन्: 1447

मुस्लिम माह: 17 रज्जब

अयन: उत्तरायण

ऋतु: शिशिर ऋतु

मास: माघ

पक्ष: कृष्ण

 आज के श्रेष्ठ चौघड़िये

आज लाभ व अमृत के चौघड़िये सूर्योदय से 9:57 बजे तक रहेंगे।

शुभ चौघड़िया: 11:15 से 12:33 बजे तक

चर चौघड़िया: 3:09 से 4:27 बजे तक

लाभ चौघड़िया: 4:27 बजे से सूर्यास्त तक

👉 इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

 तिथि

पंचमी तिथि: सायं 6:34 बजे तक

इसके बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ होगी।

दिशा शूल

आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा, इसलिए उत्तर दिशा की यात्रा से बचें।

राहुकाल

दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक (मध्यमान से)

नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: मघा नक्षत्र दिन 11:56 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी

योग: आयुष्मान योग सायं 6:34 बजे तक, इसके बाद सौभाग्य योग

करण: कौलव करण सायं 6:43 बजे तक, तत्पश्चात तैतिल करण

 विशेष योग

कुमार योग: सूर्योदय से दिन 11:56 बजे तक

व्रत / दिवस विशेष: गंडमूल योग सूर्योदय से दिन 11:56 बजे तक

चंद्र स्थिति

आज चन्द्रमा सम्पूर्ण दिन-रात्रि सिंह राशि में रहेगा।

आज जन्म लेने वाले बच्चों के लिए

आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि सिंह होगी।

दिन 11:56 बजे तक जन्मे बच्चों का मघा नक्षत्र, इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा।

नामाक्षर: मे, मो, टा, टी, टू

सिंह राशि का स्वभाव

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। इस राशि में जन्मे जातक निडर, साहसी, दयालु, ऐश्वर्यशाली एवं शत्रुहन्ता होते हैं। ये अग्नि तत्व की राशि के कारण शीघ्र क्रोधित होते हैं, परंतु उतनी ही जल्दी शांत भी हो जाते हैं। इनमें नैसर्गिक नेतृत्व क्षमता होती है और ये बड़े कार्यों से घबराते नहीं हैं। इस राशि में जन्म लेने वाला जातक सुंदर व पुष्ट शरीर, चौड़ा मस्तक, सुगठित एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व वाला होता है। जातक बुद्धिमान, कर्मठ, स्वतंत्र विचारों वाला, पराक्रमी, उच्चकांक्षी, खान-पान का शौकीन तथा देश-विदेश में भ्रमण करने वाला होता है। शीघ्र उत्तेजित होने की प्रवृत्ति के बावजूद वह अपने बुद्धि-चातुर्य से परिस्थितियों को संभाल लेता है।

आज का राशिफल 

बुधवार को मेष राशि वालों को किसी परेशानी का हल मिल सकता है। कर्क राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सिंह राशि वालों को पुरानी टेंशन से छुटकारा मिलेगा, प्रॉपर्टी की अच्छी डील होने के भी योग हैं। तुला राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। करियर में नई डील या नया एग्रीमेंट होने की भी संभावना है। वृश्चिक राशि वालों की इनकम बढ़ने और प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। धनु राशि के लोगों को प्रॉपर्टी से फायदा हो सकता है। मीन राशि वालों को बिजनेस में फायदा होगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

मेष (Aries):

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिस्थितियों का लाभ उठाने वाला है। आप रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे और बिना किसी संकोच के अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ते रहेंगे। आज आपके लिए अनुकूलता का प्रतिशत बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अपने प्रिय के साथ कुछ स्मरणीय समय बिताएंगे और मनोरंजन के अवसर भी मिलेंगे। सफलता का ग्राफ ऊंचा रहेगा और वरिष्ठों की सलाह पर अमल करेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और नए मामलों में सफलता के योग हैं।

वृष (Taurus):

वृष राशि वालों को आज परिवार के सदस्यों की बात ध्यान से सुननी चाहिए। घरेलू मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी और जिम्मेदारों का सानिध्य प्राप्त होगा। वरिष्ठों के साथ तालमेल से लाभ मिलेगा। संवेदनशीलता बढ़ी रहेगी, इसलिए किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति संभव है। करियर और व्यापार के लिहाज से दिन सफल रहेगा।

मिथुन (Gemini):

मिथुन राशि के जातकों के साहस और पराक्रम को आज बल मिलेगा। वाणिज्यिक मामलों में रुचि बढ़ेगी और संवाद प्रभावशाली रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कारोबारी यात्रा के योग हैं। आलस्य और व्यर्थ चर्चाओं से बचें। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा और सहयोगियों का साथ मिलेगा।

कर्क (Cancer):

कर्क राशि के जातक आज पैतृक कारोबार में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। महत्वपूर्ण चर्चाओं में इच्छित परिणाम मिलेंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। घर में मेहमानों के आगमन से हर्ष का माहौल रहेगा। धन के संग्रह और संरक्षण में आप सफल रहेंगे। परिजनों का भरोसा जीतने में सफलता मिलेगी।

सिंह (Leo):

सिंह राशि के जातकों के परिवार में आज खुशी का वातावरण रहेगा। वाणी और व्यवहार से आप सबका दिल जीतने में सफल रहेंगे। सृजनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और जीवनस्तर बेहतर रहेगा। निवेश और खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। सकारात्मकता बनी रहेगी।

कन्या (Virgo):

कन्या राशि वालों को आज आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। किसी भी तरह की लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। आपको घर-परिवार में चल रही समस्याओं को भी मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा, क्योंकि आपका कोई गुप्त राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है। पेशेवर कार्यों में निरंतरता बनाए रखें। बहस और विवाद से दूर रहें। अनुशासन, विनय और विवेक से काम लें। घर-परिवार में प्रियजनों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, और किसी करीबी का दुखद समाचार भी आ सकता है.

तुला (Libra):

तुला राशि के जातकों का ध्यान आज पेशेवर मामलों पर केंद्रित रहेगा। कारोबारी अवसरों को भुनाने के प्रयास सफल होंगे। चारों ओर से लाभ की स्थिति बनी रहेगी। सहकर्मियों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि के योग हैं।

वृश्चिक (Scorpio):

वृश्चिक राशि के लोग आज सूझबूझ और तर्कशीलता के बल पर आगे बढ़ेंगे। अधिकारी वर्ग आपकी कार्यशैली से प्रसन्न रहेगा। करियर और व्यापार में तेजी बनी रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं।

धनु (Sagittarius):

धनु राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर और व्यवसाय में स्थिति मजबूत होगी। वरिष्ठों का साथ मिलेगा और सम्मान बढ़ेगा। उच्च शिक्षा और लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं।

मकर (Capricorn):

मकर राशि वालों को आज धैर्य और सतर्कता से काम लेना होगा। बाहरी लोगों के प्रभाव में आने से बचें। दिन थोड़ा साधारण है, इसलिए नियमों का पालन करें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और विवाद से दूर रहें।

कुंभ (Aquarius):

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज साझा व्यापार और नेतृत्व को बल मिलेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जो आपके व्यवसाय क्षेत्र में नया अवसर ला सकती है और इससे आपको लाभ होने की संभावना है। जिम्मेदारियों को आप अच्छे से निभाएंगे। निर्णय सोच-समझकर लें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन (Pisces):

मीन राशि के जातकों को आज मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदार लोगों से मुलाकात होगी। समय प्रबंधन से कार्यक्षमता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। उधार के लेनदेन से बचना हितकर रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका किसी पुराने लेनदेन से भी छुटकारा मिलेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button