Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

मेष, वृष और वृश्चिक राशि को मिलेगी अच्छी खबर, मिथुन राशि वाले हर किसी पर न करें भरोसा, कुंभ राशि को वापस मिल सकती है उधार दी गई रकम

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

गुरुवार, 30 जुलाई 2026 का पंचांग और राशिफल 

तिथि: कृष्ण पक्ष प्रतिपदा – रात्रि 9:31 बजे तक

वार: गुरुवार

नक्षत्र: श्रावण – सायं 5:44 बजे तक

योग: आयुष्मान – रात्रि 12:06 बजे तक

करण: बालव – प्रातः 8:49 बजे तक

संवत एवं मास

मास (अमांत): आषाढ़

मास (पूर्णिमांत): आषाढ़

विक्रम संवत: 2083 (सिद्धार्थ)

शक संवत: 1948 (प्रभाउ)

ग्रह एवं ऋतु

सूर्य राशि: कर्क

चंद्र राशि: मकर

ऋतु: वर्षा

अयन: दक्षिणायन

शुभ-अशुभ समय

शुभ मुहूर्त: प्रातः 11:39 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक

राहुकाल: दोपहर 1:45 बजे से 3:25 बजे तक

गुलिक काल: प्रातः 8:45 बजे से 10:25 बजे तक

यमघण्ट काल: प्रातः 5:25 बजे से 7:05 बजे तक

दिशाशूल: दक्षिण

चंद्र निवास: दक्षिण

सूर्य एवं चंद्रमा

सूर्योदय: प्रातः 5:25 बजे

सूर्यास्त: सायं 6:45 बजे

चंद्रोदय: सायं 7:23 बजे

चंद्रास्त: प्रातः 5:48 बजे

आज का राशिफल 

मेष (Aries):

आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। कारोबार में भाग्य का साथ मिलेगा और कमाई के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों की व्यस्तता बढ़ेगी तथा लंबित कार्य पूरे करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक और प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें। आपसी संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति को दखल न देने दें, वरना संबंधों में खटास आ सकती है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा। उपाय: भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें।

वृषभ (Taurus):

आज किसी नए अवसर को लेकर उत्साह के साथ थोड़ी चिंता भी रह सकती है। कार्यक्षेत्र और कारोबार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें और अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान रखें। वाहन या किसी अन्य वस्तु के रखरखाव पर बड़ा खर्च हो सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी।

मिथुन (Gemini):

आज का दिन सामान्य रूप से सुखद रहेगा। कोई मनोकामना पूरी होने से प्रसन्नता मिलेगी। धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। यह समय बहुत सावधानी से काम करने का है। अपनी बिजनेस योजनाएं किसी के सामने जाहिर न करें। नकारात्मक सोच वाले किसी व्यक्ति के कारण काम बिगड़ सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें, लेकिन दैवी कृपा से बाधाओं पर विजय मिलेगी। शाम का समय मनोरंजन और परिवार के साथ सुखद बीतेगा। उपाय: दूर्वा मिलाकर जल से भगवान शिव का अभिषेक करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

कर्क (Cancer):

आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय में धैर्य रखना लाभदायक रहेगा। पारिवारिक और वैवाहिक संबंधों में संवाद बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। समय के साथ परिस्थितियां आपके पक्ष में होती दिखाई देंगी।

♌  सिंह (Leo):

आज कार्यक्षेत्र में संयम और धैर्य से काम लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा। बेवजह की बहस से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। किसी मित्र या रिश्तेदार के अपने वादे से मुकरने पर तनाव हो सकता है। इसलिए दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें। लंबे समय से रुके कार्यों में प्रगति होगी और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने लगेगा।

कन्या (Virgo):

आज अप्रत्याशित लाभ मिलने के योग हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से सहयोग मिलेगा जिसकी आपने उम्मीद नहीं की होगी। किसी भी तरह की उधारी से बचें, वरना संबंध खराब हो सकते हैं। किसी से गलत लहजे में बात करना नुकसानदेह रहेगा। अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर अमल करना फायदेमंद होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। मित्रों और संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। भगवान गणेश की पूजा करें तथा ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जप करते हुए 11 दूर्वा अर्पित करें।

तुला (Libra):

आज आपकी मेहनत और कार्यकुशलता की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।जल्दबाजी या भावुकता में कोई फैसला न लें। दोपहर बाद नुकसान होने की आशंका है, जिससे मन परेशान हो सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों का आपके काम में कमियां निकालना आपकी कार्यप्रणाली में रुकावट डाल सकता है। अधूरी इच्छाएं पूरी होने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें।

वृश्चिक (Scorpio):

आज लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। किसी कारण से रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। नई योजनाओं को लागू करने का भी उचित समय है।करियर में आपके प्रयासों की सराहना होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में संतुलन बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलने से राहत मिलेगी।

उपाय: क्रोध पर नियंत्रण रखें और शिव चालीसा का पाठ करें।

धनु (Sagittarius):

आज पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का समय है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय से भविष्य के नए रास्ते खुल सकते हैं। नई जानकारी और अनुभव आपके लिए लाभदायक रहेंगे। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।

मकर (Capricorn):

आज पुराने तनाव दूर होंगे और नए अवसर सामने आएंगे। मित्रों और करीबी रिश्तेदारों की गतिविधियों पर नजर रखें। कोई व्यक्ति पीठ पीछे नुकसान पहुंचा सकता है। बदनामी की आशंका भी है। किसी विवाद में न पड़ें और अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें।कार्यक्षेत्र में आपकी बात को महत्व मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है।

कुंभ (Aquarius):

आज आपके सामने कई विकल्प आ सकते हैं। सोच-समझकर लिया गया निर्णय भविष्य में लाभ देगा। कागजी कार्यों और लेन-देन में सावधानी बरतें। अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास बनाए रखें और समय का सदुपयोग करें।

मीन (Pisces):

आज भावनाओं और व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। किसी पुराने तनाव से राहत मिल सकती है। परिवार और प्रियजनों का सहयोग मिलेगा तथा दिन सकारात्मक रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button