
आज 14 सितंबर का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं आज का राशिफल
आज का पंचांग – 14 सितंबर 2025, रविवार आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि होगी। इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और वज्र योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त 11:48 -12:37 मिनट तक रहेगा। राहुकाल शाम 16:48 − 18:19 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा वृषभ राशि में संचरण करेंगे।
सूर्योदय: 06:05 प्रातः
सूर्यास्त: 06:27 सायं
चंद्रमा: वृषभ – 08:03 पी.एम तक, उसके बाद मिथुन में संचार
तिथि: अष्टमी – 03:06 ए.एम, सितम्बर 15 तक नवमी
नक्षत्र: रोहिणी – 08:41 ए.एम तक, उसके बाद मृगशिरा
पक्ष: कृष्ण पक्ष, आश्विन
योग: वज्र – 07:35 ए.एम तक, सिद्धि – 04:55 ए.एम, सितम्बर 15 तक व्यतीपात
वार: रविवार
राहुकाल: 04:48 अपराह्न से 06:27 अपराह्न
शक संवत: 1947 विश्वावसु
विक्रम संवत: 2082 कालयुक्त
आज का राशिफल – 14 सितंबर 2025
♈ मेष: आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, तभी आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी। परिवार वालों के साथ समय बिताने से जो टेंशन थी, वह भी कम होगी। भाई और बहनों से आपकी खूब पटेगी। आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतें। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। अपने पिताजी से यदि आप किसी काम को लेकर धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। शुभ रंग हरा। राशि स्वामी मंगल।
♉ वृषभ: आज आर्थिक मामलों में सुधार होगा और निवेश करने के लिए अनुकूल दिन है। करियर में मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। लव लाइफ में सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, हल्का थकान रह सकता है। शुभ रंग नीला। राशि स्वामी शुक्र।
♊ मिथुन: आज का दिन आपके लिए संघर्षो से भरा रहेगा। आपके कामों में कुछ रुकावटें आएंगी, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगी। आपको किसी भी मामले को थोड़ा धैर्य से निपटना होगा। आपकी कोई गलती आपको टेंशन दे सकती है। आप अपने किसी विरोधी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। आजपरिवार के साथ तालमेल बढ़ाने की कोशिश करें। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खर्चों में नियंत्रण रखें। शुभ रंग पीला। राशि स्वामी बुध।
♋ कर्क: आज परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। करियर में निर्णय सोच-समझकर लें। आप अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाए और रुपये पैसे को लेकर कोई मामला यदि अटका हुआ था, तो वह भी दूर हो सकता है। लव लाइफ में साथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। स्वास्थ्य में हल्का तनाव रह सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। शुभ रंग सफेद। राशि स्वामी चंद्रमा।
♌ सिंह: करियर में मेहनत का फल मिलेगा और वरिष्ठों से सराहना होगी। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। आप सेहत को लेकर आप थोड़ा एहतियात बरतें। प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है, इसलिए अपने साथी से कोई बात सोच समझकर बोले। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में आनंद का वातावरण बना रहेगा। शुभ रंग नारंगी। राशि स्वामी सूर्य।
♍ कन्या: आज यात्रा के योग हैं। आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरियां बनाकर रखनी होगी। वैवाहिक जीवन में कुछ चुनौतियां आएंगी। करियर में नई परियोजनाएं मिल सकती हैं। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आवश्यक करें। आप अपनी वाणी पर संयम रखें। परिवार में आनंद रहेगा। दुर्गा मां को लाल फूल अर्पित करें। शुभ रंग नीला। राशि स्वामी बुध।
♎ तुला: आज सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर में चुनौतियों का सामना करने के लिए धैर्य रखें। लव लाइफ में थोड़ी दूरी बनी रह सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। शुभ रंग गुलाबी। राशि स्वामी शुक्र।
♏ वृश्चिक: आज आर्थिक लाभ के योग हैं। किसी भी बड़े निवेश से बचें। करियर में मेहनत रंग लाएगी। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में सामंजस्य बना रहेगा। गरीबों को भोजन कराएं। शुभ रंग लाल। राशि स्वामी मंगल।
♐ धनु: आज मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे और नए विचारों के लिए समय अनुकूल रहेगा। करियर में बदलाव संभव है। लव लाइफ में आपसी समझ बढ़ेगी।किसी मित्र से आपकी खटपट होने की संभावना है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। शुभ रंग नीला। राशि स्वामी बृहस्पति।
♑ मकर: आज निवेश के लिए अच्छा दिन है। करियर में सफलता मिलने के योग हैं। लव लाइफ मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य में हल्का तनाव रह सकता है। परिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह करना होगा। शुभ रंग हरा। राशि स्वामी शनि।
♒ कुंभ: आज आपका दिन संतुलित रहेगा। करियर में मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको यदि कोई जिम्मेदारी दी जाए, तो उसको लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। लव लाइफ मधुर रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम रखें। शुभ रंग पीला। राशि स्वामी शनि।
♓ मीन: आज पुराने मामलों में सुधार होगा। करियर में प्रगति होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। लव लाइफ में सामंजस्य बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं। शुभ रंग सफेद। राशि स्वामी गुरु।




