धर्म
Trending

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

मेष, सिंह और कन्या राशि वालों को होगा लाभ

20अगस्त 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन बुध प्रदोष व्रत है, जो शिव जी को सबसे प्रिय है. बुध प्रदोष व्रत करने से व्रती को धन, विद्या और वाणी पर नियंत्रण की प्राप्ति होती है. साथ ही रोग और कष्ट दूर होते हैं। विशेष पूजा, व्रत और दान से पितृ-दोष शांति, आरोग्य, तथा परिवार में सुख-शांति की प्राप्ति होती है।

आज का पंचांग 

सूर्योदय : प्रातः 05:53

सूर्यास्त : सायं 06:56

चंद्रमा : मिथुन राशि में

तिथि : द्वादशी दोपहर 01:58 तक, तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र : पुनर्वसु 21 अगस्त प्रातः 12:27 बजे तक

पक्ष : भाद्रपद कृष्ण पक्ष

योग : सिद्धि सायं 06:13 बजे तक, तत्पश्चात व्यतीपात

वार : बुधवार

राहुकाल : दोपहर 12:24 से 02:02 तक

शक संवत : 1947 (विश्वावसु)

विक्रम संवत : 2082 (कालयुक्त)

आज का राशिफल

20 अगस्त, बुधवार को मेष राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है। वृष राशि के लोगों को आज पार्टनरशिप से जुड़े फैसले तुरंत लेने होंगे। सिंह राशि के लोगों को आज नौकरी में ट्रांसफर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कन्या राशि वालों को मीडिया और कला से जुड़े बिजनेस में फायदा हो सकता है। कुंभ राशि वालों को साझेदारी के बिजनेस में विवाद से बचना होगा। मीन के लोगों को काम करने की नीतियों में बदलाव करना चाहिए। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।

मेष : आज का दिन आपको आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भर देगा। अपने मन मुताबिक कामों में समय बिताकर सुकून मिलेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा। खास लोगों के बीच बैठने का अवसर मिलेगा, जिससे प्रभाव और भी बढ़ेगा। हालांकि विरोधियों से सावधान रहना होगा और बेवजह खर्च से दूरी बनाकर रखें। घर-परिवार और दोस्तों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी है, नहीं तो अनबन हो सकती है।

वृषभ : मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। घर में किसी शुभ समाचार की संभावना है और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कारोबारियों को लाभ मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अवसर बनेंगे। लेकिन आलस्य करने से बचें और किसी भी वाद-विवाद में उलझने से दूरी रखें, तभी दिन सार्थक होगा।

मिथुन : योजनाएं सफल होंगी और कामकाज में सुधार के संकेत हैं। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे और नए अवसर हाथ आएंगे। आज का दिन नया काम शुरू करने के लिए भी अच्छा है। लेकिन भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।

कर्क : आज आपको मान-सम्मान मिलेगा और कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। परिवार का माहौल सुखद रहेगा और पुराने काम पूरे होने की संभावना है।पारिवारिक या अन्य कोई व्यस्तता बढ़ने से आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में दिक्कत महसूस करेंगे, इसकी वजह से आपको भारी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। इस समय किसी भी तरह के खरीद-फरोख्त से संबंधित काम को टाल ही दें तो सही रहेगा। खर्च बढ़ सकता है इसलिए बजट पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है।

सिंह : आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे। कारोबार में लाभ की संभावना है और नए अवसर भी सामने आएंगे। लेकिन गुस्से पर काबू न रखा तो बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। आज संयम और धैर्य से ही सफलता मिलेगी।

कन्या : रुका हुआ धन मिलने की संभावना है और साझेदारी में किए गए काम लाभ देंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि अपनी गतिविधियों और योजनाओं की किसी के सामने भी चर्चा न करें। किसी नजदीकी व्यक्ति से अचानक ही किसी मुद्दे पर वाद-विवाद पैदा हो सकता है, शांतिपूर्ण तरीके से मामला सुलझाना सही रहेगा। लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला : भाग्य का साथ मिलेगा और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नए अवसर सामने आएंगे और आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। पैसों से संबंधित कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। बस बोलचाल में सावधानी रखें क्योंकि अनजाने में कोई गलती हो सकती है।

वृश्चिक : आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं लेकिन धैर्य से सब संभल जाएगा।कहीं निवेश कर रहे हैं, तो पहले उससे संबंधित जानकारी जरूर हासिल करें। घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी, अस्पताल आदि में भी चक्कर लग सकते हैं। घर में ज्यादा अनुशासन बनाकर रखना भी परिवार के लोगों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु : समाज में सम्मान बढ़ेगा और किसी यात्रा से लाभ की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन की स्थिति बन सकती है और कारोबार में भी फायदा होगा।ज्यादा सोच-विचार करने में समय लगाने से आपके कई महत्वपूर्ण काम छूट सकते हैं। निवेश या बैंक से संबंधित कामों को बहुत सावधानी पूर्वक करें। हालांकि वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें ताकि माहौल बिगड़े नहीं।

मकर : मेहनत से सफलता मिलेगी और प्रॉपर्टी या निवेश से लाभ की संभावना है। कामकाज में प्रगति होगी लेकिन तनाव से बचना जरूरी है। ज्यादा सोचने से काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाए रखें।

कुंभ : आपकी योजनाएं सफल होंगी और नया अनुभव मिलेगा। कामकाज में प्रगति होगी और नौकरी बदलने का मन भी बन सकता है। लेकिन खर्चे बढ़ेंगे, इसलिए सोच-समझकर ही आर्थिक फैसले लें। पैसों के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। भावना और उदारता में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं। अपनी इस कमजोरी पर जीत हासिल करें। कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर सही सोच-विचार करना जरूरी है।

मीन : मान-सम्मान मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।अनजान लोगों को पैसा उधार न दें और न ही उन पर विश्वास करें। गलतफहमी की वजह से कुछ रिश्तों में अनबन भी आने की आशंका है। विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों को कुछ दिक्कत आ सकती है, इसलिए पेपर वर्क बहुत ही सावधानी से करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button