
09 अक्टूबर 2025, गुरुवार का पंचांग और राशिफल
हिंदू पंचांग के अनुसार 9 अक्टूबर 2025, गुरुवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि है, जो रात्रि 10:54 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन लक्ष्मी नारायण की उपासना का विशेष फल मिलता है। आज के दिन चंद्रमा मेष राशि और भरणी नक्षत्र में रहेंगे। मेष राशि में 13:20 से 26:40 तक इसका विस्तार होता है। इस नक्षत्र के देवता यम और शुक्र इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह हैं। ये नक्षत्र उग्र और क्रूर स्वभाव का होता है। इस नक्षत्र में क्रूर कार्य, कुआं खोदना, कृषि संबंधी काम, दवा बनाने, आग से कोई वस्तु बनाने आदि के कार्य करना उपयुक्त माना जाता है। इस नक्षत्र में किसी को भी पैसा उधार नहीं देना चाहिए। शुभ कार्यों के लिए यह नक्षत्र अनुकूल नहीं है।
विक्रम संवत : 2081
मास : कार्तिक
पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि : तृतीया
दिन : गुरुवार
नक्षत्र : भरणी
योग : वज्र
करण : वणिज
चंद्र राशि : मेष
सूर्य राशि : कन्या
सूर्योदय : सुबह 06:33 बजे
सूर्यास्त : शाम 06:01 बजे (लगभग)
दैनिक राशिफल – 09 अक्टूबर 2025
आज गुरुवार के दिन को बेहद ही शुभ चंद्राधि योग बन रहा है। इससे वृष, कर्क और मकर राशि के लोगों को धन लाभ होगा। कर्क राशि के जातकों के करियर में तरक्की के अवसर आएंगे। कन्या राशि वालों को संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। साथ ही, उन्हें कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। आइए विस्तार से जानें सभी 12 राशियों का राशिफल।
♈ मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन कामकाज के मामले में बढ़िया रहेगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। भविष्य को लेकर कोई बड़ा निवेश करने का विचार बन सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। ससुराल पक्ष से मतभेद संभव हैं। माताजी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत लाभकारी रहेगी।
♉ वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा
दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में अधिकारियों को आपकी सलाह पसंद आएगी। परिवार में किसी से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सावधानी बरतें। सेहत नरम-गरम रह सकती है। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें।
♊ मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद
दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। छोटे बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। रुके हुए काम पूरे करने की कोशिश तेज करें। कामकाज की व्यस्तता से जीवनसाथी नाराज हो सकते हैं। संतान के करियर को लेकर निर्णय सोच-समझकर लें।
♋ कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: आसमानी
आपको योजनाबद्ध ढंग से कार्य करना होगा। संपत्ति विवाद का समाधान संभव है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अनजान लोगों के संपर्क में आने से परहेज करें। अभी आय के साथ-साथ व्यय की भी अधिकता बनी रहेगी। अनावश्यक खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार की वजह से आप परेशानी में भी आ सकते हैं। इसलिए जरूरत से ज्यादा संपर्क में न रहें। मन में किसी बात को लेकर भ्रम न रखें।
♌ सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे
दिन शांतिपूर्ण रहेगा। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। किसी से कहासुनी से बचें। खर्च नियंत्रित रखें। रुकी हुई संपत्ति डील फाइनल हो सकती है। पिताजी कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं।
♍ कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज आपको अपनी किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है। साथ ही अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने का भी अनुकूल समय है। जोखिम भरे कामों से दूरी बनाएं। राजनीति में सम्मान मिलने की संभावना। वातावरण सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में सामंजस्य रहेगा।
♎ तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला
दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिलेगा। प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहनों के प्रयोग में सावधानी रखें। संतान की किसी बात से मन खिन्न हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यम
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: गुलाबी
आपकी मेहनत रंग लाएगी। शौक पूरे करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। परिवार के निर्णयों में शांति बनाए रखें। पुराने मित्र से मुलाकात सुखद रहेगी। बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण करें।
♐ धनु (Sagittarius
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: ग्रे
सेहत के प्रति सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ेगा। यात्रा के दौरान शुभ समाचार मिल सकता है। शिक्षा या विदेश अवसरों में प्रगति। विवाह में बाधा दूर होगी। लोन स्वीकृति की संभावना।
♑ मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल
दिन असमंजस भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में तनाव की स्थिति बनेगी। निर्णय सोच-समझकर लें। संतान की किसी इच्छा को पूरा करेंगे। भाई-बहनों से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है।
♒ कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन
परिवार के वरिष्ठ सदस्य उपयोगी सलाह देंगे। कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पुरानी गलती से सबक लें। परिवार में नए सदस्य का आगमन संभव है। कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
♓ मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: आसमानी
दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। विद्यार्थी गुरुजनों से सलाह लेंगे। रुके हुए कामों को लेकर चिंता रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। गुस्से में किसी से बात न करें।




