मिथुन, कर्क और धनु राशि वाले रहें सावधान, विश्वास करेंगे खाएंगे धोखा
तीसरा नवरात्र है आज, देवी चंद्रघंटा की होगी पूजा अर्चना

विवाद और मुकदमेबाजी के लिए अशुभ है आज का दिन
आज 24 सितंबर, 2025 बुधवार, के दिन आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि है। यह दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा के लिए विशेष है, जिससे जीवन में साहस और शक्ति मिलती है। यह तिथि शिव और उनकी पत्नी माता गौरी देवी द्वारा नियंत्रित होती है। गृह प्रवेश, गृह निर्माण और कलात्मक कार्यों के लिए यह शुभ तिथि मानी जाती है। विवाद और मुकदमेबाजी के लिए अशुभ है। इस तिथि के दिन झगड़े और मुकदमों से दूर रहना चाहिए।
सूर्योदय: 06:10 प्रातः
सूर्यास्त: 06:15 सायं
चंद्रमा: तुला- 02:56 ए.एम. तक, तुला
तिथि: तृतीया पूर्ण रात्रि तक
नक्षत्र : चित्रा – 04:16 पी एम तक, स्वाती
पक्ष: शुक्ल पक्ष, आश्विन
योग : इन्द्र – 09:03 पी एम तक, वैधृति
वार: बुधवार
राहुकाल : 12:13 अपराह्न से 01:43 अपराह्न
शक संवत: 1947 विश्वावसु
विक्रम संवत: 2082 कालयुक्त
आज का राशिफल – 24 सितम्बर 2025
आज मेष राशि के लोगों को हानि हो सकती है। मिथुन राशि वाले खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। सिंह राशि वाले अपने काम से काम रखें । मकर राशि वालों को नए एग्रीमेंट मिलेंगे। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
♈ मेष राशि
आज के दिन निराशा हाथ लगेगी। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त कार्य मिलने से असहजता होगी। अतिरिक्त आय बनाने की कोशिश में हानि की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें परेशान करेंगी, मन काम करने का करेगा लेकिन शारीरिक शिथिलता के कारण आलस्य बढ़ेगा। उधारी को लेकर कहासुनी हो सकती है। यात्रा से यथा संभव बचने का प्रयास करें।
♉ वृष राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा और जीवन में स्थिरता आएगी। परिस्थिति आपके पक्ष में रहेगी, घर हो या कार्यक्षेत्र हर जगह अपनी विजय करवाएँगे। जरूरत पड़ने पर बहस या तकरार करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। नौकरीपेशा लोग सामने वाले की मजबूरी का फायदा उठाएँगे। जोड़ों में दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है। परिवार का वातावरण स्वार्थी और ईर्ष्यालु रहेगा, सदस्य आपस में केवल मतलब से ही व्यवहार करेंगे।
♊ मिथुन राशि
आज खर्च अधिक होगा। सुबह से ही किसी जिद को लेकर नाराज रहेंगे और खर्च करवा कर ही मानेंगे। घरेलू सुख-साधनों और व्यवसाय की वृद्धि पर पैसा लगेगा। परिवार या व्यापार में भी लगातार खर्च होते रहेंगे। मौज-मस्ती और मनोरंजन पर आंख बंद कर खर्च करेंगे जिससे बाद में आर्थिक समस्या खड़ी हो सकती है। घर के किसी सदस्य की सेहत पर भी खर्च करना पड़ेगा। वातावरण अनुकूल रहेगा।
♋ कर्क राशि
आज शत्रुओं से सावधान रहें। सामने मीठा बोलकर पीठ पीछे शत्रुता की जाएगी। घर में रूखा व्यवहार अशांति फैला सकता है। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति समय पर करें ताकि विवाद टल सके। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी जिससे लाभ कम होगा, फिर भी आवश्यकता अनुसार धन की आमद रहेगी। भविष्य के लिए धन की कमी पूरी करने हेतु उधार लेने का विचार बना सकते हैं।
♌ सिंह राशि
आज कार्यक्षेत्र में धन लाभ के योग हैं, इसलिए व्यस्त रहें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वभाव में खिन्नता रहेगी और असफलता का दोष दूसरों पर डालने से विवाद बढ़ सकता है। सार्वजनिक जीवन में मानहानि की संभावना है, इसलिए बिना मांगे किसी को सलाह न दें, खासकर विपरीत लिंग से केवल आवश्यकता पड़ने पर ही बातचीत करें। निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों से परामर्श अवश्य लें।
♍ कन्या राशि
निवेश के लिए समय अनुकूल है और आवश्यकता अनुसार धन लाभ भी होगा। लेकिन धैर्य की कमी अधिक पाने की लालसा से मानसिक बेचैनी ला सकती है। दिनभर व्यस्तता रहेगी, कार्यक्षेत्र में दौड़भाग अधिक होगी परन्तु सफलता अनुपात में कम मिलेगी। पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन में खर्च होगा। नौकरीपेशा लोग जल्दी कार्य निपटाकर मनोरंजन करना चाहेंगे लेकिन अतिरिक्त काम आने से मनोकामना अधूरी रह जाएगी।
♎ तुला राशि
आज लाभ की प्राप्ति होगी। भूमि या संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता की संभावना है। स्वभाव में स्थिरता आएगी और अधूरे कार्यों को जल्दबाजी में पूर्ण करेंगे, फिर भी सफलता अवश्य मिलेगी। दूसरों की समस्याएँ सुलझाने में समय खर्च होगा लेकिन सामाजिक सम्मान भी मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की की उम्मीद है। परिवार को समय देना न भूलें।
♏ वृश्चिक राशि
आज उद्देश्यहीनता के कारण कार्यों में भटकाव रहेगा। यात्रा की योजना बनाएंगे। शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड्स में निवेश से पहले पोर्टफोलियो चेक करना जरूरी होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उसे पूर्ण करके ही छोड़ें, परिणाम पक्ष में आएगा। धन की आमद आशाजनक रहेगी। स्वभाव में चंचलता अधिक रहेगी और ध्यान भटकने से कार्य में त्रुटियाँ होने की संभावना है।
♐ धनु राशि
आज जिस पर भरोसा करेंगे वही धोखा दे सकता है। लोग अपने स्वार्थ के लिए मीठा व्यवहार करेंगे, इसलिए किसी की बातों में जल्दी न आएँ। कार्यक्षेत्र में लेन-देन स्पष्ट रखें। धन को लेकर किसी से बहस हो सकती है। आमद की तुलना में खर्च अधिक रहेगा लेकिन व्यवहारिकता से इसे कम कर पाएँगे। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
♑ मकर राशि
आज दैनिक आय के साथ पुराने सौदों या उधार दिए धन की वापसी की संभावना है। इसके लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा। कार्यक्षेत्र में जिस भी काम को करेंगे, थोड़े समय में उससे लाभ मिलेगा। परिस्थिति को देखते हुए उधार लेना पड़ सकता है। परिजनों की अपेक्षा बाहरी लोगों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। परिवार में झगड़े की स्थिति बन सकती है।
♒ कुंभ राशि
आज का दिन मिश्रित रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी के जमानती बनने से बचें अन्यथा समय और धन दोनों की हानि होगी। दोपहर तक कार्यक्षेत्र में उदासीनता रहेगी, इसके बाद अचानक व्यस्तता बढ़ जाएगी। आलस्य से बचें नहीं तो कल उतना लाभ नहीं मिलेगा। परिवार में माहौल बिगड़ सकता है, कोई महंगी वस्तु की जिद आपको दुविधा में डालेगी।
♓ मीन राशि
आज आध्यात्मिक रुझान रहेगा और टोने-टोटकों पर विश्वास करेंगे। कार्यक्षेत्र से अपेक्षित लाभ से थोड़ा कम मिलेगा, लेकिन धन की आमद समय-समय पर होती रहेगी जिससे मन संतुष्ट रहेगा। किसी परिचित के सहयोग से भविष्य में बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। घरेलू कार्यों में रुचि कम होगी, जीवनसाथी से संबंध बेहतर रहेंगे।




