तुला और मिथुन राशि के लिए दिन रहेगा भागदौड़ वाला, धनु और कुंभ राशि वाले सोच समझकर करें धन खर्च

आज 7 दिसंबर 2025 का पंचांग और राशिफल
पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है, जो कि 06:24 पीएम तक जारी रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:52 एएम से 12:33 पीएम तक रहेगा। इस दिन राहुकाल 04:06 पीएम से 05:24 पीएम तक रहेगा।
सूर्योदय: 07:01 AM
सूर्यास्त: 05:24 PM
चन्द्रोदय: 07:55 PM
चंद्रास्त: 09:33 AM
तिथि
तृतीया: शाम 06:24 PM तक, इसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ होगी।
नक्षत्र
मृगशिरा नक्षत्र: 08:48 AM तक
इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र प्रारंभ होगा।
योग
शुभ योग: 11:46 PM तक
इसके बाद शुक्ल / ब्रह्म योग प्रारंभ
वणिज करण: 08:37 AM तक
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 05:20 AM – 06:13 AM
अभिजीत मुहूर्त: 12:08 PM – 12:51 PM
गोधूलि मुहूर्त: 05:51 PM – 06:18 PM
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल: 04:06 PM – 05:24 PM
गुलिक काल: 09:48 AM – 11:09 AM
दिशा शूल : दक्षिण
आज का राशिफल
7 दिसंबर 2025, रविवार का दिन, ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इस दिन मंगल ग्रह का धनु राशि में गोचर होने जा रहा है, साथ ही चंद्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि में होंगे। ऐसे में यह दिन कुछ राशियों के लिए धन, सम्मान और तरक्की के द्वार खोलेगा, वहीं कुछ को सावधानी से आगे बढ़ने की सलाह देगा। आइए जानते हैं कि आपके सितारे आपके लिए क्या संकेत दे रहे हैं और कैसे आप इस दिन को अपने लिए भाग्यशाली बना सकते हैं।
♈ मेष (Aries): आज आपके लिए ऊर्जा और गति का दिन है। जिन कामों को लेकर आप पिछले कुछ दिनों से परेशान थे, उनमें अब सुधार दिखेगा। कार्यस्थल पर आपकी बात सुनी जाएगी और लोग आपके सुझावों को भी महत्व देंगे। कोई पुराना अटका काम पूरा हो सकता है। खर्च थोड़ा बढ़ेगा लेकिन जरूरी कामों पर ही होगा। घर-परिवार का माहौल सकारात्मक रहेग। जीवनसाथी की किसी बात से मन थोड़ा व्यथित हो सकता है, पर यह अस्थायी है। किसी सदस्य से भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा।
♉ वृषभ (Taurus): आज घर-परिवार में शांति और जुड़ाव महसूस होगा। कोई पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है। काम में स्थिरता बनी रहेगी लेकिन पैसों के मामले में थोड़ी सावधानी जरूरी है। अनावश्यक खर्च से बचना सही रहेगा। किसी दोस्त के साथ बातचीत से मन हल्का होगा। दिन का आखिरी हिस्सा आपको मानसिक शांति देगा और किसी जरूरी फैसले में स्पष्टता आएगी।
♊ मिथुन (Gemini): दिन भागदौड़ वाला है लेकिन आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। किसी यात्रा या मीटिंग का योग बन सकता है, जिससे काम के नए मौके मिल सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बनेंगे और उनमें से कोई व्यक्ति आगे चलकर बड़ा सहयोगी बन सकता है। काम में थोड़ा दबाव रहेगा लेकिन आप सभी चीजें संभाल लेंगे। रिश्तों में संवाद साफ रखें, छोटी गलतफहमी बात को बड़ा कर सकती है।
♋ कर्क (Cancer): आज आपका मन पहले से ज्यादा भावुक रहेगा। किसी बात को लेकर दिल में हल्की बेचैनी हो सकती है लेकिन परिवार आपको संभालेगा। काम में थोड़ा धीमापन रहेगा लेकिन जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। किसी रिश्तेदार या करीबी की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत में हल्की कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम भी जरूरी है।
♌ सिंह (Leo): आज काम में आपकी मेहनत और क्षमता दोनों चमकेंगी। बॉस या वरिष्ठ आपकी तारीफ कर सकते हैं। किसी नए मौके की शुरुआत भी हो सकती है। हालांकि, ज्यादा जिम्मेदारियां लेने से थकान हो सकती है। सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। रिश्तों में आज मधुरता बनी रहेगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कोई रुका हुआ काम आज आगे बढ़ सकता है।
♍ कन्या (Virgo): आज करियर में प्रगति दिखेगी। आपकी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और कोई नया अवसर हाथ लग सकता है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। रिश्तों में समय देना जरूरी है। आज पार्टनर या परिवार आपकी उपस्थिति चाहता है। सेहत सामान्य रहेगी, बस आराम भी करते रहें। आज भविष्य की कोई महत्वपूर्ण योजना बन सकती है।
♎ तुला (Libra): आपके लिए आज का दिन भागदौड़ भरा लेकिन फायदेमंद रहेगा। कामों की लिस्ट लंबी रहेगी पर आप सब कुछ समय पर पूरा कर लेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है, जिससे राहत महसूस होगी। किसी नए काम या प्रोजेक्ट को लेकर सकारात्मक संकेत मिलेंगे। रिश्तों में स्पष्टता रखें। अनकही बातें गलतफहमी पैदा कर सकती हैं। सेहत सामान्य रहेगी।
♏ वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन प्लानिंग और स्ट्रेटजी बनाने के लिए बेहतर है। कोई बड़ा फैसला आप आज ले सकते हैं और परिस्थितियां भी आपके पक्ष में रहेंगी। किसी पुराने अटके काम में प्रगति हो सकती है। रिश्तों में खुलकर बात करने से गलतफहमियां दूर होंगी। सेहत ठीक रहेगी। आपकी इंट्यूशन आज मजबूत रहेगी। इसे नजरअंदाज न करें।
♐ धनु (Sagittarius): आज वित्तीय मामले थोड़े उलझ सकते हैं इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। किसी जरूरी काम में देरी हो सकती है लेकिन इसका समाधान भी जल्दी मिल जाएगा। रिश्तों में सुधार होगा और पार्टनर आपकी बात समझने के मूड में रहेगा। काम के क्षेत्र में कोई नया विचार या अवसर सामने आ सकता है, जो भविष्य में बड़ा फायदा देगा। दिन के अंत में मानसिक शांति मिलेगी।
♑ मकर (Capricorn): आज आपका आत्मविश्वास पहले से मजबूत रहेगा और आप बड़े फैसले भी ले पाएंगे। काम में तेजी होगी और नतीजे आपके पक्ष में आएंगे। किसी पुराने दोस्त से बातचीत आपके दिन में खुशी जोड़ सकती है। रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। आपकी ऊर्जा अच्छी है इसलिए दिन के ज्यादातर काम आसानी से हो जाएंगे। किसी नई शुरुआत का मन भी बन सकता है।
♒ कुंभ (Aquarius): खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है इसलिए पैसे का संतुलन बनाए रखना जरूरी है। मन सोच-विचार में उलझा रहेगा और कुछ पुरानी बातों या यादों का असर दिन भर बना रह सकता है। काम में सामान्य गति रहेगी—न बहुत तेज, न बहुत धीमी। परिवार से जुड़ा कोई छोटा लेकिन जरूरी काम पूरा होगा। किसी करीबी से बात करके मन हल्का महसूस होगा।
♓ मीन (Pisces): आज कार्यस्थल पर अच्छा सपोर्ट मिलेगा। किसी मुश्किल काम का समाधान मिल जाएगा और तनाव कम होगा। घर के किसी सदस्य से खुशी या सरप्राइज मिल सकता है। रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और बातचीत में खुलापन रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और दिन का अंत सकारात्मक महसूस कराएगा।




