
आज 30 नवंबर 2025 का पंचांग और राशिफल
आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। रविवार होने के कारण आज सूर्य भगवान की अराधना करनी चाहिए। आज एकादशी रात से शुरू होगी। मोक्षदा एकादशी तिथि का प्रारंभ रविवार रात 9:29 बजे से होगा। इस व्रत का समापन सोमवार को शाम 7 बजे है। इसलिए मोक्षदा एकादशी व्रत सोमवार को रखा जाएगा। एकादशी व्रत का पारण द्वादशी मंगलवार को सुबह 6:57 से सुबह 9:03 बजे तक व्रत पारण कर सकेंगे।
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
मास: मार्गशीर्ष
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: दशमी – रात 9:29 बजे तक, इसके बाद एकादशी
वार: रविवार
योग: वज्र – प्रातः 07 बजकर 12 मिनट तक
योग: सिद्धि – 01 दिसंबर को 04 बजकर 22 मिनट तक
करण: तैतिल – प्रातः 10 बजकर 27 मिनट तक
राहुकाल: सायं 04 बजकर 05 मिनट से सायं 05 बजकर 24 मिनट तक
गुलिकाल: दोपहर 02 बजकर 47 मिनट से सायं 04 बजकर 05 मिनट तक
चंद्रमा: मीन राशि
आज का राशिफल – 30 नवंबर 2025 (रविवार)
आज रविवार के दिन चंद्रमा मीन राशि में हैं, जिसके कारण आज वृषभ, कर्क और मीन राशियों की किस्मत के सितारे चमकते नजर आएंगे और आज उनके पूरा दिन बेहद कूल रहने वाला है. आपके लिए कैसा रहेगा संडे, जानने के लिए पढ़ें 30 नवंबर 2025, रविवार का पूरा राशिफल.
♈︎ मेष (Aries):
मीन राशि का चंद्रमा आज आपके बारहवें भाव में प्रभाव डाल रहा है, जिससे तन–मन में थकान और अस्वस्थता महसूस हो सकती है। सर्दी, कफ या हल्का बुखार परेशान कर सकता है, इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह दवा न लें। किसी धार्मिक या सामाजिक काम में खर्च होने की संभावना है। निवेश में सतर्कता बरतें, लुभावने ऑफरों में न पड़ें। जमीन-मकान से जुड़े दस्तावेज़ों में धोखे की आशंका है। कार्यस्थल पर काम का दबाव बढ़ेगा और निर्णय क्षमता कमजोर रह सकती है। तनाव से दूर रहें।
♉︎ वृषभ (Taurus):
मीन राशि का चंद्रमा आज आपके ग्यारहवें भाव में शुभ फल दे रहा है। परिवार में सुख, सामंजस्य और खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि संभव है पर धन संबंधी मामलों में किसी पर भरोसा करके ढील मत दो, वरना नुकसान होगा। किसी घूमने-फिरने की यात्रा के योग हैं। समाज में सम्मान बढ़ेगा और नए लोगों से संपर्क लाभदायक बनेगा। संतान व जीवनसाथी की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। मानसिक रूप से दिन उत्साहपूर्ण रहेगा।
♊︎ मिथुन (Gemini):
मीन राशि का चंद्रमा आपके दशम भाव में प्रभावी रहेगा, जिससे कामकाज में विशेष सफलता के योग बन रहे हैं। दफ्तर में आपके कार्यों की सराहना होगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। सरकारी कामकाज सरलता से पूरे होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय प्रसन्नता देगा।
♋︎ कर्क (Cancer):
मीन राशि का चंद्रमा आज आपके नवें भाव को सक्रिय कर भाग्य का भरपूर साथ देगा। विदेश से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। धार्मिक यात्रा, देवदर्शन और आध्यात्मिक गतिविधियों से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और कामकाज में तरक्की के संकेत हैं। भलाई करोगे, पर लोग उसे गलत समझ सकते हैं तैयार रहो। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।
♌︎ सिंह (Leo):
आठवें भाव में मीन का चंद्रमा स्वास्थ्य पर थोड़ा दबाव डाल सकता है। पेट, गैस या संक्रमण जैसी समस्या परेशान कर सकती है। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है. धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे।बाहर का खाना अवॉयड करें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा, इसलिए आध्यात्मिकता व ध्यान का सहारा लें। अनावश्यक जोखिमों से दूर रहें।
♍︎ कन्या (Virgo):
सातवें भाव में चंद्रमा का गोचर रिश्तों में तनाव ला सकता है। आज किसी नए काम की शुरुआत न करें। बाहर का भोजन न करें और स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, वाणी पर संयम रखें। परिवार के कुछ सदस्यों का व्यवहार दुख पहुंचा सकता है। खर्च बढ़ेगा। पानी या नमी वाली जगहों पर सतर्क रहें। कार्यस्थल पर मनमानी भारी पड़ सकती है। छात्रों के लिए दिन सामान्य।
♎︎ तुला (Libra):
छठे भाव में मीन चंद्रमा आपके दिन को आनंददायक बना देगा। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। नए कपड़े या आभूषण खरीदने का मन करेगा। सेहत बढ़िया रहेगी और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। दांपत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आप अधिकारियों के प्रिय रहेंगे और कोई नया काम भी मिल सकता है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।
♏︎ वृश्चिक (Scorpio):
पांचवें भाव में चंद्रमा आपको मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत बनाएगा। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। पुराने रोगों में सुधार होगा। दफ्तर में सहयोग मिलेगा और अधूरे काम पूरे होंगे। मित्रों से मुलाकात लाभ देगी। महिलाओं को मायके से शुभ समाचार मिल सकते हैं। धनलाभ संभव है और किसी नई निवेश योजना पर विचार हो सकता है।
♐︎ धनु (Sagittarius):
चंद्रमा आपका चौथा भाव प्रभावित करेगा, जिससे मन में उदासी और तनाव रह सकता है। परिवार में क्लेश या मतभेद बढ़ सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। अनिद्रा परेशान करेगी। सार्वजनिक जीवन में आलोचना या अपमान का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि और अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। जीवनसाथी से तालमेल बिगड़ सकता है।
♑︎ मकर (Capricorn):
तीसरे भाव में चंद्रमा का गोचर आज आपको ऊर्जा और उत्साह देगा। सभी जरूरी कार्य आसानी से पूरे होंगे। कारोबार में लाभ मिलेगा और साझेदारी में फायदा होगा। भाई-बहनों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। मित्रों से मुलाकात घर में खुशियां बढ़ाएगी।
♒︎ कुंभ (Aquarius):
दूसरे भाव में चंद्रमा निर्णय क्षमता को कमजोर कर सकता है। मन में दुविधा और चिंता बनी रहेगी। सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है। वाणी पर संयम रखें, वरना परिजनों से विवाद बढ़ सकता है। कामों में बाधा आएगी और धन हानि की आशंका है। विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल होगी। दोपहर बाद स्थितियों में थोड़ा सुधार होगा।
♓︎ मीन (Pisces):
पहले भाव में चंद्रमा का गोचर आपको पूरे दिन आनंद व सकारात्मकता देगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कोई शुभ कार्य या धार्मिक आयोजन हो सकता है। नए काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। कहीं घूमने का कार्यक्रम बनेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। मानसिक संतुलन अच्छा रहेगा और कार्यस्थल पर नया अवसर मिल सकता है।




