Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

वृषभ, मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि वालों का बढ़ेगा अनावश्यक खर्च, सिंह और कुंभ राशि को होगा अचानक धन लाभ

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

शनिवार 21 फरवरी का पंचांग और राशिफल

आज चतुर्थी तिथि 21 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। शनिवार को दोपहर बाद 3 बजकर 51 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही 21 फरवरी को शाम 7 बजकर 7 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा।

पंचांग विवरण

विक्रम संवत्: 2082

संवत्सर नाम: सिद्धार्थ

शक संवत्: 1947

हिजरी सन्: 1447

मुस्लिम मास: 3 रमजान

अयन: उत्तरायण

ऋतु: बसंत ऋतु

मास: फाल्गुन

पक्ष: शुक्ल

तिथि, नक्षत्र, योग और करण

तिथि: चतुर्थी दिन 1:01 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी।

नक्षत्र: रेवती रात्रि 7:07 बजे तक, तत्पश्चात अश्विनी।

योग: शुभ योग दिन 3:51 बजे तक, उसके बाद शुक्ल योग।

करण: विष्टि करण दिन 1:01 बजे तक, तत्पश्चात बव करण।

आज का चौघड़िया

शुभ: 8:27 से 9:52 तक

चर: 12:41 से 2:05 तक

लाभ: 2:05 से 3:29 तक

अमृत: 3:29 से 4:54 तक

इन मुहूर्तों में शुभ कार्य प्रारंभ करना लाभकारी रहेगा।

दिशा शूल-  आज पूर्व दिशा में दिशा शूल है, अतः पूर्व दिशा की यात्रा से बचें।

विशिष्ट योग

महापात योग: 8:05 से 12:02 तक

रवि योग: सायं 7:07 बजे तक

आज जन्मे बच्चों के लिए

रात्रि 7:07 बजे तक जन्म लेने वालों की राशि मीन और नक्षत्र रेवती रहेगा, इसके बाद मेष राशि व अश्विनी नक्षत्र होगा। नाम के प्रथम अक्षर दो, चा, चि, चू, चे शुभ रहेंगे।

आज का राशिफल

21 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 21 फरवरी 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी।

मेष (Aries): आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपका मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं, जिससे टेंशन हो सकती है। कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते हैं जो आपको पसंद न हों, लेकिन मजबूरी में करना पड़ेगा। कारोबार में लाभ होगा और समाज में यश, मान व सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन लोगों का व्यवहार निराश कर सकता है। खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है, अन्यथा पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। पूरे दिन संयम और धैर्य बनाए रखना बेहतर रहेगा।

वृषभ (Taurus): आज पैसों के मामले में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। अचानक पैसा आने की खुशी मिलेगी, लेकिन खर्च भी उसी तेजी से निकल सकता है। किसी खबर या मैसेज को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए बिना जांचे-परखे किसी पर भरोसा न करें। आपकी सूझबूझ से कारोबार में अच्छा लाभ होगा। परिजनों व मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। योजना के अनुसार कार्य करने से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।

मिथुन (Gemini): दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और धनप्राप्ति के योग हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च चिंता बढ़ा सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत हो सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है। धार्मिक यात्रा के योग भी बन सकते हैं।

कर्क (Cancer): दिन सामान्य रहेगा। करियर को लेकर चिंता रह सकती है, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में सफल रहेंगे। सिरदर्द या मानसिक बेचैनी परेशान कर सकती है। किसी कार्य में मन कम लगेगा। शांति के लिए योग व ध्यान लाभकारी रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत टालें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों के कारण मन व्यथित हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर आपको सफाई देनी पड़ सकती है। धैर्य रखें और शांत रहकर बात करें, हालात आपके पक्ष में आ सकते हैं।

सिंह (Leo): दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा और आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। हालांकि अनावश्यक खर्चों से पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। किसी मित्र की तबीयत खराब होने से मन उदास रह सकता है। अधिक कार्यभार के कारण व्यस्तता बनी रहेगी। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

कन्या (Virgo): दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। सामाजिक कार्यों में सुयश मिलेगा और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। वक्री गुरु देव के कारण जोखिम भरे निवेश से बचें और आर्थिक लक्ष्यों पर केंद्रित रखें। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। यात्रा से बचना हितकर रहेगा।

तुला (Libra): दिन मिला-जुला रहेगा। धनप्राप्ति के योग हैं, लेकिन खर्च अधिक होने से चिंता रहेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कार्यभार अधिक रहेगा, पर मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। विवादों से दूर रहें।विपरीत लिंग के साथ व्यवहार सोच-समझकर करें, वरना बदनामी का डर है। शांति से काम लेंगे तो नुकसान से बच सकते हैं। जीवनसाथी और माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक (Scorpio): आज बेचैनी और उलझन बनी रह सकती है। खर्च ज्यादा होंगे, जिससे मन परेशान रहेगा। सट्टा या जोखिम वाले निवेश से दूर रहें। फिलहाल हालात थोड़े भारी लगेंगे, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति संभल जाएगी। कारोबार में मुनाफा और पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। समाज के कार्यों में उत्साह से भाग लेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। धार्मिक यात्रा के संकेत हैं। खान-पान में संयम रखें।

धनु (Sagittarius): दिन शुभ रहेगा। परिवार में सुख और धन की वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और रुके कार्य पूरे करेंगे। जीवन से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। कोई बड़ा फैसला आज टालना बेहतर रहेगा, भावुक होकर किया गया फैसला बाद में पछतावा दे सकता है। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी रहेगी।

मकर (Capricorn): दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ और निवेश से फायदा होगा। धन संबंधित कार्य पूरे होंगे। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार संभव है और पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। मौसम के अनुसार खान-पान रखें। दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी।

कुम्भ (Aquarius): दिन मिला-जुला रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं, लेकिन खर्च अधिक रहेंगे। स्वास्थ्य कारणों से कार्यों में बाधा आ सकती है। शरीर को पर्याप्त आराम दें। जीवनशैली में सुधार करने का प्रयास करेंगे। कारोबारी स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

मीन (Pisces): दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। कारोबार में नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं। दिनचर्या में सुधार से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बाहर के भोजन से बचें। कार्य करने के तरीके में बदलाव लाएं, अन्यथा नुकसान हो सकता है। घर की सजावट पर अधिक खर्च संभव है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button