Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

मेष, सिंह, मीन और धनु राशि वालों के लिए दिन लाभकारी, वृषभ और मकर राशि वाले बिना योजना बनाए न करें कोई नया काम

आज है सकट चौथ व्रत

आज मंगलवार 6 जनवरी का पंचांग और राशिफल 

आज यानी 6 जनवरी को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस तिथि का समापन प्रातः 08 बजकर 01 मिनट पर होगा। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू होगी। इस तिथि पर सकट चौथ का व्रत किया जाता है।

संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखती हैं व्रत

सनातन धर्म में सकत चौथ व्रत का काफी महत्व है। बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार की सुख समृद्धि के लिए इस व्रत को रखा जाता है। हर साल माघ महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को इसे मनाया जाता है। इसे अलग-अलग जगहों पर कई दूसरे नामों से भी जाना जाता है। इस व्रत पर विशेष रुप से सकट माता, चंद्र देव और गणेश भगवान की पूजा की जाती है। मान्यता के पूरे विधि विधान से इस व्रत को करने पर बच्चों की जिंदगी में आने वाली सारी बाधाएं खत्म होने लगती हैं।

पंचांग

तिथि तृतीया – 08:01 ए एम तक

नक्षत्र अश्लेशा – 12:17 पी एम तक

चतुर्थी – 06:52 ए एम, जनवरी 07 तक पञ्चमी

करण विष्टि – 08:01 ए एम तक

योग प्रीति – 08:21 पी एम तक

वार मंगलवार

पक्ष कृष्ण पक्ष

सूर्योदय 07:15 ए एम

सूर्यास्त 05:39 पी एम

चन्द्रोदय 08:54 पी एम

चन्द्रास्त 09:35 ए एम

राहुकाल 03:03 पी एम से 04:21 पी एम

यमगण्ड 09:51 ए एम से 11:09 ए एएम

गण्ड मूल पूरे दिन भद्रा 07:15 ए एम से 08:01 ए एम

बाण रज – 06:46 पी एम से पूर्ण रात्रि तक

आज का राशिफल 

मेष राशि वालों को नए मौके मिलेंगे और नौकरी में ट्रांसफर की खबर मिल सकती है। मिथुन राशि वालों को अपने से बड़े लोगों की मदद मिलेगी और फायदा होगा। कन्या राशि वालों को प्रॉपर्टी के मामले में फायदा मिल सकता है। धनु राशि वालों को बिजनेस में निवेश से फायदा होगा। मकर राशि वालों को नया बिजनेस शुरू करने या लोन लेने का योग बनेगा। मीन राशि वालों को रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

मेष Aries

आज का दिन आपके लिए किसी निवेश संबंधी मामले में अच्छा रहने वाला है। आप कामों को लेकर उतावलापन ना दिखाएं। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस कर रहे लोग अपनी कमाई के बढ़ने पर पूरा ध्यान देंगे। आप अपने कामों में उत्साह से जुड़ेंगे, जिससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे, लेकिन आपकी सेहत आपको समस्या दे सकती है। आप किसी से यदि धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको संतान के मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करनी होगी।

वृषभ Taurus

आज का दिन आपके लिए अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। परिवार में आपकी किसी बात को लेकर सदस्यों से कहासुनी हो सकती है।

मिथुन Gemini

आज आप अपने कामों में सुधार लाने की पूरे कोशिश करेंगे। आपको अपने जीवनशैली को बेहतर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने पिताजी की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर कोई बातचीत कर सकते हैं। आपके दिए गए सुझावों से आपके बॉस काफी खुश होंगे। काम को करने की भी योजना बनाएंगे। आपको किसी वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कर्क Cancer

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। यदि आप किसी काम को लेकर कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। किसी सरकारी काम के पूरा होने में कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपने किसी दोस्त की मदद के लिए भी कुछ रूपयों का इंतजाम कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेन देन आपके लिए समस्या बन सकता है।

सिंह Leo

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने से खुशी होगी। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने सहयोगी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आध्यात्म के कार्यों के प्रति आपके काफी रुचि रहेगी। आपको पार्टनरशिप में कोई काम करना बेहतर रहेगा। आप अपने घर में किसी नए काम की शुरुआत करा सकते हैं।

कन्या Virgo

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति काफी समर्पित रहेंगे, जिससे उनके बॉस भी काफी खुश रहेंगे। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आपको अपनी जरूरत के खर्चों को भी नियंत्रण में करना होगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्यता बनी रहेगी। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर थोड़ा संयम रखें। आपको किसी की कहासुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आपका कोई विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।

तुला Libra

आज का दिन आपके लिए खर्चों को लेकर योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप अपने व्यवसाय की योजनाओं में अच्छा लाभ उठाएं। आप जीवनसाथी को कहीं घूमाने लेकर जा सकते हैं। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में थोड़ा संयम बनाए रखना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें और अपने खर्चों को लेकर आपको योजना बनाकर चलना होगा।

वृश्चिक Scorpio

आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में थोड़ा संयम से चलने के लिए रहेगा। आपके आप पड़ोस में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने खानपान पर पूरा ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपको अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपका विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

धनु Sagittarius

आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला है। आपकी खुशियों को चार चांद लगेंगे और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको कोई पुरस्कार आदि भी मिल सकता है। आप अपने व्यवसाय में योजनाओं को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी भी खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है।

मकर Capricorn

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर संशय हो, तो उसे काम में आप बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप किसी नए काम को करने की भी योजना बनाएंगे। आपको किसी वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कुंभ Aquarius

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई सहयोगी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। आपके खर्च भी अधिक रहेंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठने से आपका मन पसन्न रहेगा। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। सेहत पर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मीन Pisces

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अच्छे कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे और आप अच्छी सोच से आगे बढ़ेंगे। सामाजिक कामों में आप आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपका धन यदि रुका हुआ था, तो वह भी आपको मिलेगा। आपको कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। आप परिवार में किसी सदस्य के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button