Breaking Newsअपराधउत्तराखंड
Trending

भरोसे का कत्ल : चाचा ने नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का शिकार

पुलिस कार्रवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

घनसाली (टिहरी): टिहरी जनपद के घनसाली क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ उसके ही चाचा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना 16 फरवरी की शाम की बताई जा रही है। उस दिन बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही थी। किशोरी अपने चाचा के घर टॉर्च चार्ज करने के लिए गई थी। चाचा का घर उनके घर से कुछ ही दूरी पर है और दोनों परिवारों में अच्छे संबंध हैं। आरोप है कि चाचा ने उसे एक अलग कमरे में टॉर्च को चार्ज पर लगाने भेजा और फिर पीछे से खुद भी उसी कमरे में पहुंच गया और घटना को अंजाम दिया।

परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पीड़िता स्वयं लाट चमियाला चौकी पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज की गई और पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। पीड़िता का बयान दर्ज किया गया और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं।

मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी हुए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है और सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button