देशधर्म
Trending

मेष, मिथुन और मकर राशि वालों के लिए आज दिन अनुकूल

12:07 से 01:33 बजे तक राहुकाल, ना करें कोई शुभ काम

आज 15 अक्टूबर 2025 (बुधवार) का पंचांग और राशिफल 

तिथि: कार्तिक माह, कृष्ण पक्ष की नवमी – प्रातः 10 बजकर 33 मिनट तक

मास (पूर्णिमांत): कार्तिक

दिन: बुधवार

संवत्: 2082

योग: साध्य – 16 अक्टूबर प्रातः 02 बजकर 57 मिनट तक

वणिज – रात्रि 10:29 बजे तक

सूर्योदय: प्रातः 06:22 बजे

सूर्यास्त: सायं 05:51 बजे

चंद्र उदय: 16 अक्टूबर रात्रि 01:28 बजे

चंद्रास्त: प्रातः 02:33 बजे

सूर्य राशि : कन्या

चंद्र राशि : कर्क

पक्ष : कृष्ण

शुभ मुहूर्त:

अभिजीत मुहूर्त  : नहीं

अमृत काल : 16 अक्टूबर प्रातः 01:10 से 02:49 बजे तक

राहुकाल : 12:07 से 01:33 बजे तक

गुलिकाल :10:40 से 12:07 बजे तक

यमगण्ड : 07:48 से 09:14 बजे तक

आज का राशिफल 

15 अक्टूबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और मकर राशि के जातको के लिए अच्छा रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात कर्क राशि में होने से शुभ योग बनेगा। इसके साथ ही आज चंद्रमा से द्वादश भाव में गुरु के होने से अनफा योग बनेगा। इसके साथ ही आज सूर्य से दूसरे भाव में बुध के होने से वेशी योग बनेगा। इन स्थितियो में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियो के लिए कैसा रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि से आज चंद्रमा का गोचर शुभ योग बना रहा है। आपको आज बैंकिंग के काम में भाग्य सफल बनाएगा। आपकी कोई चिंता परेशानी आज दूर होगी। जीवनसाथी से आज उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आपके घर में कोई शुभ कार्यक्रम का संयोग बनेगा। परिवार में आपको मान-सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, मानसिक भटकाव की वजह से शिक्षा में परेशानी आ सकती है। आप आज बच्चों से सहयोग पाएंगे। आपको आज उपहार की प्राप्ति होगी।

उपाय: तुलसी माता को जल दें और दीप दिखाएं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। व्यापार में गति लाने के लिए आज नए साधनों का प्रयोग करेंगे। आपको अपनी निर्णय क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आपके सितारे बता रहे हैं कि आपको आज लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आर्थिक लेनदेन में सफलता मिलेगी, लेकिन सतर्क भी रहें। आज शाम के समय आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं। कोई उपहार भी खरीद सकते हैं।

उपाय: श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। भाई की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। आप अपनी तकनीकी ज्ञान और अनुभव से लाभ पाएंगे। किसी पड़ोसी से आज सहयोग मिलेगा। घर के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी करेंगे। वाहन और यात्रा पर भी धन खर्च का योग बनेगा। दूर रहने वाले संबंधियों से कोई अच्छी खबर मिलेगी।

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज संतान की ओर से प्रसन्नता मिलेगी। आप अपने सुख-सुविधाओं पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। परिवार के लोग आपका पूरा सहयोग करेंगे। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा। बिजनेस में कमाई बढ़ जाएगी। उपहार मिलने की खुशी होगी। आपको आज सरकारी कार्यों में भी सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। रचनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा।

उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा आपके करीबी संबंधी नाराज हो सकते हैं। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। मित्रों से संबंधित कोई समस्या चल रही है तो उसमें सुधार संभव है। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, क्योंकि खर्च बढ़ सकते हैं। दिन के दूसरे भाग में कारोबार में विशेष लाभ मिलेगा।

उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

कन्या राशि (Virgo)

आपकी राशि में आज शुक्र और सूर्य शुभ योग बना रहे हैं। आपको सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी में अपने शत्रुओं से सावधान और सतर्क रहें। कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो वह मामला सुलझ सकता है। घर की रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सामान खरीद सकते हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। शुभ कार्यों पर धन खर्च करेंगे और उपहार लेनदेन भी संभव है।

उपाय: गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि किसी शुभ कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके अधिकारों और संपत्ति में वृद्धि संभव है। बढ़ते खर्चों में फिलहाल कटौती संभव नहीं है, लेकिन संयम से काम लें। गुस्से के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का समाधान करें। विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति सजग रहना होगा और पढ़ाई से जुड़े कार्यों में धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी से कुछ अनबन संभव है, लेकिन उन्हें मनाने की कोशिश करें। जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। दोस्तों से सहयोग मिलेगा।

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और दूध-जल से अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार या व्यापार में लाभ पाने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। नौकरीपेशा जातकों को कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। किसी सगे-संबंधी की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। जोखिम वाले कामों से बचें। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। उपहार मिलने की संभावना है। शाम का समय परिवार के साथ सुखद रहेगा।

उपाय: गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम से लेकर रात तक पेट से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए खानपान पर संयम रखें। आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ें, तभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय: जरूरतमंदों को वस्त्र एवं भोजन दान दें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लिए आज बुधवार को सितारे बता रहे हैं कि आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग और लाभ मिल सकता है। कारोबार में मन लगेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यदि किसी नए कार्य में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है। दोपहर में जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ नरमी आ सकती है। संतान का सहयोग मिलेगा और पूर्व के कार्यों के लिए प्रोत्साहन भी प्राप्त हो सकता है।

उपाय: पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए आज का दिन बुद्धि और कौशल से लाभदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में संयम रखकर निर्णय लें। कुछ अनचाहे खर्च परेशान कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में लाभ के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें और किसी पर अधिक भरोसा करने से बचें।

उपाय: भगवान शिव का दही और जल से अभिषेक करें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लिए आज का दिन राहत देने वाला रहेगा। किसी पुरानी परेशानी के सुलझ जाने से मानसिक शांति मिलेगी। बच्चों से जुड़ा विवाद समाप्त हो सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ समय आनंदमय रहेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल और प्रेम बना रहेगा। घर की साज-सज्जा और व्यवस्था में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख के भी योग हैं।

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button