कर्क राशि न लें आज कोई बड़ा फैसला, वृषभ और वृश्चिक राशि के लिए समय नहीं अनुकूल
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

13 जुलाई 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल
आज का पंचांग
आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार है। शिव पूजन, शुभ चीजों की खरीदारी, मांगलिक कार्य के लिए आज सोमवार के साथ अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है।
तिथि: चतुर्दशी (12 जुलाई 2026, रात 10:29 बजे से 13 जुलाई 2026, शाम 6:49 बजे तक)
वार: सोमवार
नक्षत्र: मृगशिरा
योग: ध्रुव
सूर्योदय: सुबह 5:54 बजे
सूर्यास्त: शाम 7:13 बजे
चंद्रोदय: 14 जुलाई, सुबह 5:07 बजे
चंद्रास्त: शाम 6:36 बजे
चंद्र राशि: मिथुन
चौघड़िया पूजा मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया: सुबह 5:32 बजे से सुबह 7:16 बजे तक
शाम का चौघड़िया: शाम 7:22 बजे से रात 8:28 बजे तक
राहुकाल और अशुभ समय
राहुकाल: सुबह 7:16 बजे से सुबह 8:59 बजे तक
यमगण्ड काल: सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक
गुलिक काल: दोपहर 2:10 बजे से दोपहर 3:54 बजे तक
विडाल योग: सुबह 5:32 बजे से सुबह 5:41 बजे तक
भद्रा काल: सुबह 5:32 बजे से सुबह 8:39 बजे तक
आज का राशिफल (13 जुलाई 2026)
♈ मेष राशि
आज करियर और व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और नौकरी के नए अवसर भी मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को बुधादित्य योग के प्रभाव से पढ़ाई और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।
♉ वृषभ राशि
दोपहर के बाद भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना आपके लिए जरूरी रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत आज दोपहर बाद बिल्कुल ना करें। गृहस्थजीवन में जीवनसाथी के साथ कोई मतभेद हो सकता है। कार्यस्थल पर भी अधीनस्थों का विशेष सहयोग नहीं मिलने से परेशान हो सकते हैं। सोच-समझकर लिए गए फैसले लाभ देंगे।
♊ मिथुन राशि
भद्र योग के प्रभाव से मान-सम्मान में वृद्धि होगी और नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। क्रोध और अधिक भावुकता से बचें, तभी दिन बेहतर रहेगा।
♋ कर्क राशि
काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन बैंक लोन या कर्ज से जुड़े प्रयास सफल होने की संभावना है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। मानसिक बेचैनी रहेगी. मन में दुविधा का अनुभव होगा, इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय टालना हितकर है। किसी के साथ गलतफहमी या वाद-विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य सम्बंधी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और पर्याप्त आराम लें।
♌ सिंह राशि
जरूरी काम दोपहर से पहले पूरा कर लें, क्योंकि बाद में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। खर्च बढ़ सकते हैं और बच्चों को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
♍ कन्या राशि
भद्र और बुधादित्य योग के प्रभाव से करियर में सफलता मिलेगी और पुराने कार्यों का लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में जोखिम लेने से बचें। राहुकाल के दौरान धन उधार देने से परहेज करें।
♎ तुला राशि
कार्यक्षेत्र में टीमवर्क और नई जिम्मेदारियों का लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी या पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। नए कार्यों में सफलता के योग हैं।
♏ वृश्चिक राशि
भाग्य का साथ मिलने से आय में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अभी समय शांतिपूर्वक व्यतीत करना लाभदायी होगा। अपने क्रोध को काबू में रखें. अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए संबंध बनाने से पहले सोचें. धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव होगा। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा. खाने पीने का ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता लौटेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
♐ धनु राशि
नए संपर्कों से व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश के लिए दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और शुभ मुहूर्त में महत्वपूर्ण कार्य करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
♑ मकर राशि
धन लाभ के साथ परिवार में खुशियां आएंगी। मेहमानों के आगमन से खर्च बढ़ सकता है। रिश्तों में चल रहा तनाव दूर होगा और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।
♒ कुंभ राशि
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और व्यापार में लाभ के नए अवसर बनेंगे। अपनी समझ और विवेक से लिए गए निर्णय लाभदायक रहेंगे। रुकी हुई योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं।
♓ मीन राशि
भद्र योग के प्रभाव से व्यापार और नौकरी में सफलता मिलने के योग हैं। हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें। बच्चों और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
आज का उपाय
आज महादेव को खीर का भोग लगाएं और उसके बाद उसे जरूरतमंदों में बांट दें। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से सौभाग्य, सुख-समृद्धि और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।




