
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे
आज का पंचांग
तिथि: सप्तमी 26:24 तक
नक्षत्र: कृत्तिका 24:26 तक
प्रथम करण: विष्टि 15:25 तक
द्वितीय करण: बावा 26:24 तक
पक्ष: कृष्ण
वार: गुरुवार
योग: व्याघात 21:06 तक
सूर्योदय: 06:01 बजे
सूर्यास्त: 18:32 बजे
चंद्रमा: मेष राशि में
राहुकाल: 13:50 से 15:24 बजे तक
विक्रमी संवत: 2083
शक संवत: 1948, पराभव
मास: भाद्रपद
शुभ मुहूर्त: अभिजीत 11:51 से 12:41 बजे तक
आज का राशिफल
3 सितंबर को चंद्रमा सुबह वृषभ राशि में प्रवेश कर रहै हैं और पूरे दिन वृषभ राशि में कृतिका नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से आज शुभ योग का निर्माण होगा क्योंकि चंद्रमा अपनी उच्च राशि में प्रबल स्थिति में रहेंगे। साथ ही आज के दिन गुरुवार को गुरु ग्रह का गोचर कर्क राशि में होगा जिससे हंस राजयोग भी आज प्रभावी होगा।
♈ मेष राशि — Aries
आज आपके लिए आत्मविश्वास से भरा दिन रह सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई योजना पर काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। परिवार में आपकी बात को महत्व मिलेगा। हालांकि जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। आर्थिक मामलों में सामान्य स्थिति रहेगी। उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।
♉ वृषभ राशि — Taurus
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। कामकाज में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन उसका परिणाम भी मिलने की संभावना है। रुका हुआ कोई काम आगे बढ़ सकता है। व्यापारियों को किसी पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो तो बातचीत से मामला सुलझाएं। उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।
♊ मिथुन राशि — Gemini
आज आपको करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी कार्यशैली की प्रशंसा हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ दे सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें और बिना सोचे निवेश न करें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। उपाय: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।
♋ कर्क राशि — Cancer
कर्क राशि के जातकों के लिए आज पारिवारिक दृष्टि से अच्छा दिन रह सकता है। घर में किसी शुभ चर्चा का माहौल बनेगा। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप उसे आसानी से संभाल लेंगे। व्यापार में सामान्य लाभ के योग हैं। किसी पुराने मित्र से बातचीत मन प्रसन्न कर सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें और पर्याप्त आराम लें। उपाय: जरूरतमंद को भोजन कराएं।
♌ सिंह राशि — Leo
आज आपके लिए उपलब्धियों वाला दिन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता सामने आएगी और कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि किसी की बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।
♍ कन्या राशि — Virgo
कन्या राशि वालों को आज अपने काम पर विशेष ध्यान देना होगा। छोटी-सी लापरवाही परेशानी पैदा कर सकती है। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में पुराने सौदे से लाभ हो सकता है। धन की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन अनावश्यक खरीदारी से बचें। परिवार में किसी बड़े की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। मन को शांत रखने के लिए ध्यान या मंत्र जाप करें। उपाय: पीली दाल का दान करें।
♎ तुला राशि — Libra
तुला राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। करियर में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। व्यापार में साझेदारी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। धन लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं।
♏ वृश्चिक राशि — Scorpio
वृश्चिक राशि वालों को आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है, इसलिए संयम से काम लें। व्यापार में जल्दबाजी में फैसला न करें। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की मदद से परेशानी दूर हो सकती है। प्रेम जीवन में पुरानी गलतफहमी दूर होने के संकेत हैं। उपाय: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें।
♐ धनु राशि — Sagittarius
आज आपके लिए भाग्य का साथ मिलने वाला दिन रह सकता है। नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है। धन लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा या पूजा का कार्यक्रम बन सकता है। उपाय: पीले वस्त्र या पीली दाल का दान करें।
♑ मकर राशि — Capricorn
मकर राशि वालों को आज योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत नजर आएगी और वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन किसी नए सौदे से पहले पूरी जानकारी लें। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। पुराने कर्ज या आर्थिक चिंता को कम करने की दिशा में सफलता मिल सकती है। उपाय: केले का दान करें।
♒ कुंभ राशि — Aquarius
आज का दिन आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। व्यापार में नई डील पर बातचीत आगे बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं। दोस्तों या रिश्तेदारों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि अपनी निजी योजनाएं हर किसी के साथ साझा करने से बचें। विवाद में उलझने से बचें, लेकिन किसी गलत बात पर शांत तरीके से अपना पक्ष जरूर रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। उपाय: भगवान विष्णु की पूजा कर तुलसी अर्पित करें।
♓ मीन राशि — Pisces
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और उत्साहवर्धक रह सकता है। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम सामने आ सकता है। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के लिए समय ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। व्यापारियों को अच्छा सौदा मिल सकता है। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल बनेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। उपाय: पीली मिठाई का दान करें।



