Breaking NewsDaily horoscopeधर्म/संस्कृति
Trending

शनिवार, 17 अक्टूबर का पंचांग और राशिफल 

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे 

🪔 आज का पंचांग

दिन: शनिवार

विक्रम संवत: 2083, सिद्धार्थी

शक संवत: 1948, पराभव

मास: आश्विन

पक्ष: शुक्ल पक्ष

तिथि: सप्तमी, 18 अक्टूबर सुबह 8:29 बजे तक

नक्षत्र: मूल, सुबह 9:47 बजे तक; इसके बाद पूर्वाषाढ़ा

योग: अतिगंड, रात 11:03 बजे तक

करण: गर, शाम 7:11 बजे तक; इसके बाद वणिज

ऋतु: शरद

अयन: दक्षिणायन

सूर्योदय: सुबह 6:21 बजे

सूर्यास्त: शाम 5:45 बजे

आज सरस्वती पूजा, नवपत्रिका पूजा और तुला संक्रांति का भी विशेष महत्व है। 

आज का राशिफल

♈ मेष Aries

नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए अपनी प्राथमिकताएं तय करके काम करें। कारोबार से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें और किसी भी नए निवेश से पहले पूरी जानकारी जुटाएं। परिवार में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी पुराने मित्र से बातचीत होने से मन प्रसन्न हो सकता है।

♉ वृषभ Taurus

करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में नए संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। अपनी रचनात्मक क्षमता और मेहनत पर भरोसा रखें। परिवार में सुख-शांति बनाए रखने का प्रयास करें। नए अवसरों का लाभ उठाएं, लेकिन सामाजिक व्यवहार में संयम रखें और विरोधियों के प्रति सतर्क रहें।

♊ मिथुन Gemini

आज कार्यक्षेत्र में आपके का काम की सराहना हो सकती है। किसी जरूरी काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक योजनाओं पर ध्यान दें और लेनदेन व्यवस्थित तरीके से निपटाएं। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय बजट और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखें।

♋ कर्क Cancer

कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन काम की योजना बनाकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। कारोबार में आमदनी के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए बचत पर ध्यान दें। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें और किसी करीबी की मदद करने का अवसर मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से अटके काम पूरे करने का प्रयास करें।

♌ सिंह Leo

करियर में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। अधिकारियों का सहयोग और कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। संपत्ति या पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े मामलों में सकारात्मक अधूरे काम पूरे करने में सफलता मिल सकती है। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और किसी पुरानी चिंता का समाधान मिलने से राहत महसूस होगी। छोटी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। कारोबार में नए अवसरों पर ध्यान दें। परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए काम और आराम के बीच संतुलन बनाए रखें।

♎ तुला Libra

सूर्य का आपकी राशि में गोचर जिम्मेदारियों और आत्मविश्वास से जुड़े मामलों को महत्वपूर्ण बना सकता है। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने तथा रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। सामाजिक और व्यावसायिक संपर्क उपयोगी साबित हो सकते हैं। नौकरी में संयम से काम लें और किसी बड़े फैसले से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करें। परिवार में आपसी सामंजस्य बना रह सकता है।

♏ वृश्चिक Scorpio

कार्यक्षेत्र में अनुभव और व्यावहारिक समझ का लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखने में सफलता मिल सकती है। हालांकि शाम के समय महत्वपूर्ण वित्तीय निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य और आआराम पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा और किसी करीबी की सलाह उपयोगी साबित हो सकती है।

♐ धनु Sagittarius

आज कामकाज के लिहाज से दिन अनुकूल रह सकता है। नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और किसी पुराने संपर्क से भविष्य में लाभ हो सकता है। विदेश से जुड़े कामों में भी प्रगति की उम्मीद है। परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल होकर मन प्रसन्न हो सकता है।

♑ मकर Capricorn

करियर में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मेहनत और अनुशासन से काम करने पर अच्छेपरिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों को कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान दें और जीवनसाथी व बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करें।

♒ कुंभ Aquarius

नौकरी में नई जिम्मेदारी या कुछ नया सीखने का अवसर मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें और छोटी बातों को अनावश्यक विवाद न बनने दें। आर्थिक स्थिति मेहनत के अनुरूप रह सकती है, लेकिन धन का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। कोई अधूरा काम पूरा होने से राहत मिल सकती है। परिवार में सहयोग और स्नेह मिलेगा तथा किसी करीबी से मुलाकात का अवसर बन सकता है।

♓ मीन Pisces

कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। किसी जरूरी काम में अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलने की संभावना है। हालांकि अचानक या अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए आर्थिक योजना बनाकर चलें। परिवार में माता-पिता का सहयोग और स्नेह मिलेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने और संबंधों को मजबूत बनाने का अवसर मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button