कुंभ और सिंह राशि वाले आज ना दें किसी को उधार, वृषभ, मेष और मकर राशि को होगा धन लाभ
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

22 अप्रैल 2026, बुधवार का पंचांग और राशिफल
विक्रम संवत : 2082
मास : वैशाख
पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि : षष्ठी
दिन : बुधवार
योग : अतिगंड
नक्षत्र : आर्द्रा
करण : कौलव
चंद्र राशि : मिथुन
सूर्य राशि : मेष
सूर्योदय : 05:48 AM
सूर्यास्त : 06:51 PM
चंद्रोदय : 10:19 AM
चंद्रास्त : 24:35 AM
राहुकाल : 12:20 से 01:58 बजे तक
यमगंड : 07:26 से 09:04 बजे तक
आज का नक्षत्र विशेष
आज चंद्रमा मिथुन राशि और आर्द्रा नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र 6:40 से 20:00 डिग्री तक विस्तृत है. इसके अधिष्ठाता देवता रुद्र हैं और स्वामी ग्रह राहु है. आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव और अचानक परिवर्तन की स्थिति बन सकती है. महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय धैर्य और संयम बनाए रखना आवश्यक रहेगा.
आज का राशिफल
मेष (Aries):
चंद्रमा आज आपकी राशि के तीसरे भाव में रहेगा, जिससे आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा. विचारों में तेजी से बदलाव के कारण महत्वपूर्ण निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और मीटिंग में शामिल होने के योग हैं. लेखन कार्य के लिए दिन अनुकूल है. किसी भी विवाद से बचना बेहतर रहेगा. शाम का समय परिवार के साथ सुखद रहेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
वृषभ (Taurus):
चंद्रमा दूसरे भाव में होने से मन थोड़ा कमजोर रह सकता है, जिससे अवसर हाथ से निकल सकते हैं. नए काम की शुरुआत आज टालना ही बेहतर होगा. बातचीत में सावधानी रखें, वरना विवाद हो सकता है. आर्थिक लाभ के योग हैं और विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे. कार्यक्षेत्र में लक्ष्य आसानी से पूरे होंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
मिथुन (Gemini):
चंद्रमा आपकी ही राशि में पहले भाव में रहेगा, जिससे दिन की शुरुआत ऊर्जा और उत्साह से होगी. आर्थिक लाभ के साथ उपहार मिलने के योग हैं. मित्रों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बितेगा. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. पुरानी चिंता दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा. कार्यस्थल पर कार्य आसानी से पूरे होंगे.
कर्क (Cancer):
चंद्रमा बारहवें भाव में होने से आज सावधानी जरूरी है. परिवार में मतभेद हो सकते हैं. महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें. विवाद और तनाव की स्थिति बन सकती है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. कानूनी मामलों में सतर्क रहें. आर्थिक नुकसान और प्रतिष्ठा पर असर पड़ सकता है, इसलिए धैर्य रखें.
सिंह (Leo):
चंद्रमा ग्यारहवें भाव में रहेगा, जिससे लाभ के योग बनेंगे. हालांकि मानसिक दुविधा के कारण कुछ अवसर छूट सकते हैं. मित्रों और बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा. नौकरी या व्यवसाय में उन्नति और आय वृद्धि के संकेत हैं. जीवनसाथी और परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा.
कन्या (Virgo):
चंद्रमा दसवें भाव में होने से कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं. नई योजनाओं को लागू करने के लिए समय अनुकूल है. व्यवसाय में लाभ होगा और नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है. पिता से सहयोग मिलेगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा.
तुला (Libra):
चंद्रमा नवें भाव में रहेगा, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा. व्यवसाय और नौकरी में सहयोग मिलेगा. यात्रा या धार्मिक कार्यों के योग हैं. बौद्धिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे. विदेश से समाचार मिलने से खुशी होगी. दोपहर बाद स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है. जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें.
वृश्चिक (Scorpio):
चंद्रमा आठवें भाव में होने से आज सावधानी जरूरी है. महत्वपूर्ण कार्य टालना बेहतर रहेगा. उग्र स्वभाव से नुकसान हो सकता है. गलत कार्यों से दूर रहें. दुर्घटना की आशंका है. ध्यान और सकारात्मक सोच से मानसिक शांति मिलेगी.
धनु (Sagittarius):
चंद्रमा सातवें भाव में रहेगा, जिससे दिन आनंदमय रहेगा. स्वादिष्ट भोजन, यात्रा और मनोरंजन के योग हैं. मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बितेगा. वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा. नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है. व्यापार में लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
मकर (Capricorn):
चंद्रमा छठे भाव में होने से कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं. आर्थिक योजनाएं सफल होंगी. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. लेन-देन में सफलता मिलेगी. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. विरोधी परास्त होंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन लापरवाही से बचें.
कुंभ (Aquarius):
चंद्रमा पांचवें भाव में होने से मन में दुविधा बनी रहेगी. निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है. कोई आपसे उधार मांगता है तो उसे नजरअंदाज करें. उधारी देने के कारण आपका पैसा डूब सकता है. संतान की चिंता रहेगी. पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है. खर्च बढ़ सकता है. साहित्यिक कार्यों के लिए दिन अच्छा है. प्रेम जीवन में असंतोष रहेगा.
मीन (Pisces):
चंद्रमा चौथे भाव में होने से पारिवारिक तनाव हो सकता है. माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. मन में उलझन बनी रहेगी, जिससे कार्य प्रभावित हो सकते हैं. आर्थिक नुकसान की संभावना है. संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी रखें. जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें.




