कुंभ और तुला राशि वाले आज लेनदेन में रहें सतर्क, वृषभ और कर्क राशि के जातकों का भाग्य आज प्रबल

आज शनिवार, 10 जनवरी 2026 का पंचांग उर राशिफल
विक्रम संवत्: 2082 (कालयुक्त)
मास: माघ
पक्ष: कृष्ण
तिथि: सप्तमी तिथि – 08:24 AM तक, इसके बाद अष्टमी
वार: शनिवार
नक्षत्र: हस्त – 03:39 PM तक, इसके बाद चित्रा
योग: अतिगण्ड – 04:58 PM तक, इसके बाद सुकर्मा
करण: बव – 08:24 AM तक, बाद बालव – 09:18 PM तक, बाद कौलव
शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त: 12:12 PM – 12:55 PM
अमृत काल: 09:09 AM – 10:53 AM
ब्रह्म मुहूर्त: 05:38 AM – 06:26 AM
निशिता काल: 11:17 PM – 12:09 AM (11 जनवरी)
अशुभ समय:
राहु काल: 09:54 AM – 11:14 AM
यम गण्ड: 01:54 PM – 03:14 PM
सूर्य और चंद्र स्थिति:
सूर्य राशि: धनु
चंद्र राशि: कन्या – 04:52 AM तक, इसके बाद तुला
सूर्योदय: 07:14 AM
सूर्यास्त: 05:54 PM
चन्द्रोदय: 11 जनवरी, 12:42 AM
चन्द्रास्त: 11 जनवरी, 12:16 PM
आज का राशिफल
मिथुन राशि वाले आज किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। तुला राशि वाले आज लेनदेन में सावधानी बरते। कुंभ राशि वाले विवादों से बचें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कर्क राशि वाले आलस्य का त्याग करें। आज समय उनके लिए अनुकूल है।
मेष (Aries):
आज आपको करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके ऊपर कुछ कर्जा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपकी समस्याएं बढ़ने से आपका खर्चा भी अधिक होगा। संतान पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही दिखा सकती है, जिससे आपको टेंशन होगी। आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बनाएंगे।
वृषभ (Taurus):
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने कारोबार में कुछ योजनाओं की शुरुआत करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आप अपने काम को लेकर मेहनत अधिक करेंगे, लेकिन आपका स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा, जिससे परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। आप अपने कामों को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं।
मिथुन (Gemini):
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको बिजली के उपकरणों से सावधान रहने की आवश्यकता है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और आपको काम अधिक रहने से आप थोड़ा परेशान भी रहेंगे। लेकिन आपकी संतान को नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। आपको अपने भाई से किए हुए वादे को पूरा करने की आवश्यकता है।
कर्क (Cancer):
आज का दिन आपके लिए सुख साधनों की प्राप्ति के लिए रहेगा। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक व्यवसाय में किसी बात को लेकर कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं और अपने सामानों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे, जिसके लिए आप अच्छा खासा खर्च भी करेंगे।
सिंह (Leo):
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में आपके खिलाफ आज कोई पॉलिटिक्स रची जा सकते हैं, जिससे आपको सतर्क रहना होगा और अपने कामों को पूरी ईमानदारी से करने की आवश्यकता है। यदि आप किसी कहीं ट्रैवलिंग पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसमें अपने माता-पिता से सलाह-मशवरा अवश्य करके जाएं। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे और खर्चा भी अधिक होगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।
कन्या (Virgo):
आज आपके सामने कुछ खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी और आप अपने भाई व बहनों से कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में कोई लड़ाई-झगड़ा लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। घूमने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान दें, तभी आपका प्रमोशन होगा।
तुला (Libra):
आज आपको अपने कामों को लेकर धैर्य व संयम बनाए रखना होगा। आपके मन में कुछ उलझन रहने से आप परेशान रहेंगे। यदि आपको कोई जिम्मेदारी मिले, तो उसको लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं और किसी से कोई वादा भी सोच-समझ कर करें, क्योंकि आने वाले समय में आपको उसे पूरा करने में समस्या आ सकती हैं। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आप किसी पूजा-पाठ का भी आयोजन कर सकते हैं। आपको कुछ लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी।
वृश्चिक (Scorpio):
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और लेन-देन से संबंधित मामलों में आपको थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जो जातक नौकरी को लेकर इधर-उधर भाग दौड़ में लगे हैं, उन्हें भी कोई बेहतर अफसर हाथ लगेगा। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाने की आवश्यकता है।
धनु (Sagittarius):
आज पेशेवर कार्यों में तेजी लाने का दिन है। आपको पैतृक पक्ष से लाभ मिल सकता है। शासकीय कार्यों में सफलता मिलेगी और आप पुरस्कृत भी हो सकते हैं। अधिकारियों के साथ आपका सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। आज आप कोई उपाय कर सकते हैं, जिससे पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मकर (Capricorn):
आज भाग्य प्रबल रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता से लंबित मामले सुलझेंगे। आर्थिक लाभ की स्थिति बेहतर होगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आप किसी उपाय के माध्यम से विश्वास और भाग्य में वृद्धि कर सकते हैं।
कुंभ (Aquarius):
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जोखिमपूर्ण कार्यों से बचें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बड़ों की सलाह मानें और जल्दबाजी में कोई समझौता न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें और विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। आज आप कोई उपाय करें तो सतर्कता और संयम में सुधार होगा।
मीन (Pisces):
साझेदारी के कार्यों में सफलता का योग है। व्यापार में स्थिरता आएगी और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने खानपान और जीवनशैली पर ध्यान दें। कार्य योजनाओं को गति देने के लिए यह उचित समय है। आज आप कोई उपाय करें तो जिम्मेदारी में वृद्धि होगी और सफलता मिलेगी।




