कर्क, कुंभ और मीन राशि के लिए जीवन में आगे बढ़ने का समय
कुंभ होगी आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि

बुधवार 18 फरवरी का पंचांग और राशिफल
तिथि – प्रतिपदा, शाम 4:57 बजे के बाद द्वितीया तिथि
माह – फाल्गुन
पक्ष – शुक्ल पक्ष
करण – बव, बालव और कौलव
नक्षत्र – शतभिषा एवं पूर्व भाद्रपद
योग – शिव और सिद्ध
दिन – बुधवार
दिशाशूल – उत्तर
सूर्योदय – सुबह 06:57 बजे
सूर्यास्त – शाम 06:13 बजे
चन्द्रोदय – सुबह 07:23 बजे
चन्द्रास्त – शाम 07:10 बजे
⏰ शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त – नहीं
अमृत काल – 01:21 PM से 02:57 PM
ब्रह्म मुहूर्त – 05:24 AM से 06:12 AM
निशिता काल – 11:17 PM से 12:09 AM (19 फरवरी)
प्रदोष काल – 06:31 PM से 07:41 PM
अमृतसिद्धि योग – नहीं
राहुकाल – दिन 12:00 बजे से 1:30 बजे तक
उपाय – राहुकाल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य टालना संभव न हो तो सुपारी, पान या इलायची का सेवन करके कार्य प्रारंभ करें।
आज जन्म लेने वाले बच्चे –
राशि: कुम्भ
रात्रि 9:16 बजे तक शतभिषा नक्षत्र, उसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र।
रात्रि 9:16 तक ताम्र पाद, तत्पश्चात लौह पाद।
नामाक्षर – सा, सी, सू, से, सो।
आज का राशिफल
18 फरवरी 2026 कर्क, कुंभ और मीन राशि के लिए नई ऊर्जा और मानसिक स्पष्टता लेकर आया है। जो काम अटके हुए थे, वे अब आगे बढ़ेंगे और मन का बोझ कम होगा। यह दिन सोच-समझकर कदम उठाने का है। सही दिशा पहचानने पर छोटे फैसले भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
मेष (Aries): आज क़ानूनी मामलों की वजह से तनाव होगा। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले गंभीरता से विचार कर लें, जो आज आपके सामने आयी हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। संतानों की ओर से भी लाभ मिलेगा। परिवारजनों तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक पल बिताएंगे। छात्रों को सरकारी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा से बचें।
वृषभ (Taurus): आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। ऑफिस या व्यावसायिक स्थल पर काम का दबाव अधिक रहेगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। किसी बड़ी कंपनी से डील होने की संभावना है। खेल-कूद से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मिथुन (Gemini): आज का दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्य आसानी से पूरे होंगे। नई ऊर्जा महसूस करेंगे। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। नए काम शुरू कर सकते हैं। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार की कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। संयम बनाए रखें। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। आपकी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। वस्त्र-आभूषणों के प्रति रुचि बढ़ेगी और किसी नजदीकी रिश्तेदार के आने के संकेत हैं।
कर्क (Cancer): आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। वाहन पर खर्च बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। घर के किसी बुजुर्ग से धन लाभ के योग हैं। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। नए लोगों से परिचय होगा। दफ्तर का रुका काम पूरा होने से राहत मिलेगी। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत संभव है। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे। पैसों को लेकर सावधानी रखें। चोट लगने की भी आशंका है।
सिंह (Leo): आज का दिन शुभ रहेगा। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। परिवार और मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा से बचें।
कन्या (Virgo): आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। ऑफिस में माहौल आज आपके लिए काफ़ी मुश्किल हो सकता है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें। वाणी की मधुरता से नए संबंध बनेंगे। खर्च बढ़ सकते हैं। पुरानी बातों को लेकर तनाव रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। परिवार से मिलने वाले सुख में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
तुला (Libra): आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। प्रिय मित्र से मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नए स्रोतों से धन लाभ होगा। वाणी पर संयम रखें और गुस्से से बचें। बुजुर्गों की सेवा शुभ फल देगी।
वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार के काम आसानी से पूरे होंगे और धनलाभ की स्थिति बनेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत करनी पड़ेगी। पिता से लाभ मिल सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। यात्रा के योग हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। कार्यभार अधिक रहेगा और खर्च बढ़ सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
धनु (Sagittarius): आज का दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग बने हुए हैं। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। दोस्तों से लाभ मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें। परिवारजनों के साथ किसी समारोह में जाने की संभावना है। खरीदारी में खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन मानसिक तनाव बना रह सकता है।
मकर (Capricorn): आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। मित्रों पर खर्च हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें और आत्मविश्वास बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का योग है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और स्वभाव पर नियंत्रण रखें।
कुम्भ (Aquarius): आज का दिन सामान्य से शुभ रहेगा। कार्यों में धीरे-धीरे प्रगति होगी। धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपको बिजनेस में काफी फायदा करायेगा। आज आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। सुबह उठने के बाद सूर्य को प्रणाम करें, कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मानसिक रूप से संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा।
मीन (Pisces): आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। मित्रों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च तनाव बढ़ा सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। जरूरतमंद बच्चों की मदद से मन को खुशी मिलेगी। कुछ नए लोग भविष्य में सहयोगी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन बना रहेगा।अचानक आई जिम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में रूकावट डाल सकती है। आज आपको लगेगा कि आप दूसरों के लिए ज्यादा और खुद के लिए कम कर पा रहे हैं। केले के वृक्ष की पूजा करें और चने की दाल का दान करें।




