अपराधउत्तराखंड
Trending

नाबालिग तीन माह की गर्भवती, युवक गिरफ्तार

पॉक्सो केस : स्वास्थ्य जांच के दौरान हुआ दुष्कर्म का खुलासा

गैरसैंण। गैरसैंण क्षेत्र में नाबालिग युवती से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। युवती जब स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल पहुंची, तब वह तीन माह की गर्भवती पाई गई। इस खुलासे के बाद परिजनों ने कोतवाली गैरसैंण में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की।

तहरीर में आरोप लगाया गया कि गैरसैंण ब्लॉक निवासी 21 वर्षीय युवक ने नाबालिग के साथ गलत कृत्य कर उसे गर्भवती किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच महिला उपनिरीक्षक सरोज नौटियाल को सौंपी गई।

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गैरसैंण मनोज सिरौला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को शनिवार को पॉक्सो न्यायालय गोपेश्वर के समक्ष पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिला और नाबालिगों से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button