उत्तराखंड
Trending

भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची घोषित की

 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर संगठन के विभिन्न मोर्चों और विभागों में कुल 42 पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।

दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष और मंत्री पद पर 8-8 नेताओं को नियुक्त किया गया है। पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

महिला मोर्चा की बागडोर रुचि भट्ट को सौंपी गई है। इसके अलावा विभिन्न मोर्चों और विभागों में भी जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया है। पार्टी का कहना है कि नए पदाधिकारियों की टीम संगठन को और मजबूती प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button