उत्तराखंडराजनीती

सड़कों की बदहाली से नाराज़ कांग्रेसियों ने किया हंगामा

लोक निर्माण विभाग कार्यालय में की तालाबंदी

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में बदहाल सड़कों और जनसुविधाओं की अनदेखी से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कारगी चौक स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय में कांग्रेसियों ने तालाबंदी कर सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेसी नेताओं का कहना था कि क्षेत्र की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बरसात के दिनों में हालात और भी खतरनाक हो जाते हैं, लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल कागज़ों में विकास दिखा रही है, जबकि धरातल पर जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।

विरोध करने पहुंचे कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़कों की मरम्मत और जनसुविधाओं की बहाली नहीं की गई, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button