Breaking Newsअपराधदेश
Trending

कथावाचक श्रवण दास महाराज नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

आसाराम, गुरमीत राम रहीम जैसे नाम जब-जब सामने आए, देश की आस्था और भरोसे पर गहरे सवाल खड़े हुए। अब इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है, जिसने श्रद्धा की आड़ में भरोसे को तार-तार करने के साथ सनसनी फैला दी है। मशहूर कथावाचक श्रवण दास महाराज पर नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और जबरन गर्भपात कराने के गंभीर आरोप लगे हैं, और अब उनको गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

यह सनसनीखेज मामला बिहार का है। दरभंगा के चर्चित कथावाचक श्रवण दास जी महाराज को महिला थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी कथावाचक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह मामला न केवल कानून की कठोरता, बल्कि समाज के सामने भी एक बार फिर वही सवाल खड़ा करता है कि आस्था की आड़ में कितनी सच्चाइयाँ अब भी छिपी रहती हैं।

पीड़िता को दो बार खिलाई गर्भपात की दवा

पीड़िता की मां ने 19 दिसंबर 2025 को महिला थाने में श्रवण दास महाराज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कथावाचक ने नाबालिग को दो बार गर्भपात कराने की दवा खिलाई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। लंबे इलाज के बाद पीड़िता की हालत में सुधार हुआ।

ले रखा था किराए पर कमरा

पीड़िता की मां के अनुसार, श्रवण दास महाराज ने उनके घर में किराए पर कमरा ले रखा था और घर में कोई नहीं होने पर नाबालिग के साथ गलत कृत्य करता था। इस मामले की जानकारी मंदिर के महंत और आरोपी के गुरु मौनी बाबा को दी गई, जिन्होंने कथित रूप से कहा कि लड़की के बालिग होने पर शादी करवा दी जाएगी।

पीड़िता ने बताया, “3 जून 2023 को एक कार्यक्रम में मेरी मां से उसने मोबाइल नंबर लिया। 24 फरवरी 2024 से वह अचानक हमारे घर आया और मां से किराए पर कमरा मांगा। 2 मार्च 2024 को जब मैं घर में अकेली थी, तब उसने शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद कई बार जबरदस्ती करता रहा।

मंदिर में बुलाकर भी बनाए संबंध 

पीड़िता ने आगे कहा कि आरोपी उसे मंदिर में भी अकेले बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता और धार्मिक बातों का सहारा लेकर उसे भ्रमित करता था। वह कहते थे:

“तुम मेरी आज्ञा मानो और मेरी सेवा करो, जितनी सेवा करोगी उतना फल मिलेगा।”

पीड़िता विश्वास करती रही कि समय आने पर शादी होगी, लेकिन बाद में आरोपी ने इनकार कर दिया।

पुलिस ने मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर काम कर रही है। यह समाचार विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस सूत्रों पर आधारित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button