Breaking Newsउत्तराखंडराजनीती
Trending

आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, शहरभर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

देहरादून में आज ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम, जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला और कौन बंद

परेड ग्राउंड के आसपास नो-व्हीकल जोन, तय ड्रॉप प्वाइंट से ही मिलेगा प्रवेश

देहरादून। राजधानी देहरादून में आज सोमवार को उत्तराखंड सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन परेड ग्राउंड में किया जा रहा है। कार्यक्रम को देखते हुए दून पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक प्लान लागू किया है, ताकि आम जनता को किसी तरह की असुविधा न हो।

शहर के विभिन्न हिस्सों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग की व्यवस्था तय की गई है। मसूरी की ओर से आने वाले वाहन मसूरी डाइवर्जन–ग्रेट वैल्यू–बहल चौक–सर्वे चौक होते हुए कन्वेंट तिराहे पर ड्रॉप किए जाएंगे, जबकि पार्किंग बन्नू स्कूल में रहेगी। सर्वे चौक के पास आईआरडीटी को पिकअप प्वाइंट बनाया गया है।

विकासनगर और चकराता से आने वाले वाहनों को बल्लूपुर–किशन नगर–बिंदाल–घंटाघर–दर्शनलाल चौक होते हुए लैंसडाउन चौक पर ड्रॉप किया जाएगा और पार्किंग बन्नू स्कूल में रहेगी। इस रूट के लिए कनक चौक पिकअप प्वाइंट रहेगा।

रुड़की और आईएसबीटी की ओर से आने वाले वाहन आईएसबीटी–कारगी चौक–पुरानी बाईपास–धर्मपुर होते हुए बुद्धा चौक पर ड्रॉप किए जाएंगे, जबकि पार्किंग रेसकोर्स में होगी। बुद्धा चौक को पिकअप प्वाइंट बनाया गया है।

रायपुर से आने वाले वाहन चूना भट्टा से आईआरडीटी (सर्वे चौक के पास) ड्रॉप होकर ईसी रोड से बन्नू स्कूल में पार्क किए जाएंगे। वहीं डोईवाला से आने वाले वाहनों को रिस्पना–धर्मपुर–सीएमआई–बुद्धा चौक–लैंसडाउन चौक के पास वन-साइड पार्किंग की अनुमति होगी।

सहस्त्रधारा और रायपुर रोड से आने वाले वाहन सहस्त्रधारा क्रॉसिंग–सर्वे चौक–कन्वेंट तिराहा तक आएंगे, जहां से ड्रॉप कर रेसकोर्स और बन्नू स्कूल में पार्किंग की जाएगी। पिकअप प्वाइंट कन्वेंट तिराहा रहेगा।

इसके अलावा गुरुद्वारा ग्राउंड, रेसकोर्स, रेंजर्स ग्राउंड और गुरु नानक स्कूल ग्राउंड को भी पार्किंग के लिए चिन्हित किया गया है। कार और दोपहिया वाहनों के लिए रेंजर्स ग्राउंड, काबुल हाउस और परेड ग्राउंड के पास खेल मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

इनर एरिया रहेगा नो-व्हीकल जोन

एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि पासधारकों और वीवीआईपी वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन को परेड ग्राउंड के इनर एरिया में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आम नागरिकों को निर्धारित ड्रॉप प्वाइंट से पैदल चलकर पवेलियन ग्राउंड और बीजेपी कार्यालय के पास बने गेट से प्रवेश करना होगा।

विक्रम (शेयर ऑटो) के लिए डायवर्जन

  • रायपुर रूट के सभी विक्रम सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।
  • धर्मपुर रूट के विक्रम तहसील चौक–दून चौक–एमकेपी चौक से संचालित होंगे।
  • आईएसबीटी और कांवली रूट के विक्रम रेलवे गेट से वापस किए जाएंगे।
  • प्रेमनगर रूट के विक्रम प्रभात कट से लौटेंगे।
  • राजपुर रूट के विक्रम ग्लोब चौक–पैसिफिक तिराहा–बैनी बाजार होते हुए वापस भेजे जाएंगे।

सिटी बसों के लिए रूट डायवर्जन

  • आईएसबीटी से राजपुर रोड जाने वाली बसें दर्शनलाल चौक–घंटाघर होते हुए जाएंगी।
  • रिस्पना से आने वाली बसें तहसील चौक–दून चौक–एमकेपी चौक–आराघर की ओर डायवर्ट रहेंगी।
  • रायपुर रोड से आने वाली बसें सहस्त्रधारा क्रॉसिंग–आईटी पार्क–राजपुर रोड–घंटाघर रूट से संचालित होंगी।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट प्लान का पालन करें और कार्यक्रम के दौरान अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button