Breaking News
Trending

देहरादून में भारी बारिश, एसपी ट्रैफिक ने की लोगों से सुरक्षित रहने की अपील

देहरादून में भारी बारिश, एसपी ट्रैफिक ने की लोगों से सुरक्षित रहने की अपील

देहरादून। सोमवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदी-नालों के उफान पर आने से खतरे की स्थिति बनी हुई है। इसी के मद्देनज़र एसपी ट्रैफिक ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिना आवश्यकता घरों से बाहर न निकलें।

एसपी ट्रैफिक ने खास तौर पर चेताया कि नदियों और बरसाती नालों के किनारे जाने से बचें। प्रशासन लगातार हालात पर नज़र बनाए हुए है और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

न्यूज़ टुडे’एस भी अपने पाठकों और दर्शकों से अपील करता है कि वे सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और प्रशासन व पुलिस का सहयोग करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button