Breaking Newsउत्तराखंड
Trending

नंदा की चौकी पर बना अस्थायी पाइप पुल ध्वस्त, आवाजाही ठप

नया पुल अभी नहीं हुआ तैयार, लोगों को हो रही भरी मुश्किलें 

देहरादून के प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी में नदी पर बनाया गया अस्थायी पाइप पुल शनिवार रात ध्वस्त हो गया। इससे दोनों ओर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। हालांकि आज स्कूलों की छुट्टी होने से विद्यार्थियों को परेशानी नहीं हुई, लेकिन अन्य लोगों और स्थानीय नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जो पुल पिछली बरसात में टूट गया था, उस पर काम पूरा नहीं हुआ है। इसके चलते पुराने पुल को यातायात के लिए शुरू नहीं किया गया है। टोंस नदी पर बना अस्थायी पुल ध्वस्त होने से जिससे क्षेत्र की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।

oppo_34

स्थानीय लोगों का कहना है कि नया पुल अभी तक तैयार नहीं हुआ है, जबकि पुराने पुल की मरम्मत पूरी होने के बावजूद उसे अब तक यातायात के लिए नहीं खोला गया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था करने और पुल को शीघ्र चालू कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button