उत्तराखंड
Trending

परिवहन निगम के 43, सिंचाई विभाग के 129 और 15 नलकूप मिस्त्रियों को मिली न्युक्ति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में विभिन्न विभागों के 187 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी।

इस नियुक्ति समारोह के अंतर्गत

  • परिवहन निगम में मृतक आश्रित कोटे के तहत 43 पात्र अभ्यर्थियों,
  • सिंचाई विभाग में 129 नवचयनित प्रारूपकारों, और
  • 15 नलकूप मिस्त्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री धामी ने नव नियुक्त कर्मचारियों से अपेक्षा जताई कि वे निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की सेवा में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और यह नियुक्ति न केवल उनके जीवन में नया अध्याय है, बल्कि राज्य के विकास की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार राज्य आंदोलनकारियों से किए गए वचनों को निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में आज नियुक्ति पाने वाले 10 अभ्यर्थियों को राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को दिए गए 10% क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति केवल रोजगार नहीं, बल्कि राज्य की संवेदनशीलता और संकल्प का प्रतीक है।

कार्यक्रम में परिवहन निगम और सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। नव नियुक्त कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button