Breaking Newsउत्तराखंड
Trending

नंदा की चौकी का वैकल्पिक पुल टूटा, आवाजाही ठप

पिछले साल बरसात में ध्वस्त हो गया था नदी पर बना हुआ पुल 

झाझरा की ओर डायवर्ट किया गया है ट्रैफिक

देहरादून। प्रेमनगर के नंदा की चौकी में टोंस नदी पर बनाया गया वैकल्पिक पाइप पुल शनिवार देर रात ध्वस्त हो गया। इसके चलते रविवार को लोगों की आवाजाही प्रभावित रही और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पिछले वर्ष बरसात के दौरान टोंस नदी पर बना मुख्य पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद लोगों की आवाजाही बनाए रखने के लिए नदी पर वैकल्पिक पाइप पुल बनाया गया था। वहीं, मुख्य पुल की मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में है, लेकिन उसे अभी तक यातायात के लिए नहीं खोला गया है। ऐसे में वैकल्पिक पुल भी टूट जाने से लोगों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है।

फिलहाल लोगों को झाझरा होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है, जिससे सफर काफी लंबा हो गया है। नंदा की चौकी का यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन होता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने और मुख्य पुल को शीघ्र यातायात के लिए खोलने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button