
आज 27 नवंबर 2025 का पंचांग और राशिफल
27 नवंबर 2025, गुरुवार का दिन है। आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज भद्रा और पंचक दोनों का साया रहेगा। इन दोनों को ही अशुभ मुहूर्त माना जाता है। आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में। यहां पढ़ें पूरा पंचांग।
सूर्योदय: 06:53 प्रातः
सूर्यास्त: 05:23 सायं
चंद्रमा: कुम्भ
तिथि: सप्तमी – रात 12:29 (28 नवंबर) तक, इसके बाद अष्टमी
नक्षत्र: शतभिषा
पक्ष: शुक्ल पक्ष
योग: ध्रुव – 12:09 दोपहर तक, इसके बाद व्याघात योग
वार: गुरुवार
राहुकाल: 01:27 अपराह्न से 02:45 अपराह्न
शक संवत: 1947 विश्वावसु
विक्रम संवत: 2082 कालयुक्त
आज का राशिफल
आज मेष, मिथुन, धनु और मीन के लिए दिन प्रगति, सफलता और अवसरों वाला रहेगा। वृषभ, कर्क, तुला और वृश्चिक को आज व्यवहार, भावनाओं और स्वास्थ्य पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। सिंह, कन्या और मकर के लिए पारिवारिक सहयोग, आर्थिक मजबूती और सकारात्मक बदलाव के योग हैं। कुम्भ राशि वालों के लिए दिन मिश्रित फल देगा । निर्णय सोच-समझकर लें और कार्य समय पर पूरा करें।
♈ मेष (Aries)
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए बढ़िया है। जो काम आपको मुश्किल लग रहे थे, आज वो आसानी से हो जाएंगे। समस्या की जड़ को समझ कर उसका तार्किक समाधान ढूंढना आसान रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा भी हो सकता है, खासकर अगर आप साझेदारी में हैं।
♉ वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के लोगों को आज अपने बर्ताव पर थोड़ा कंट्रोल रखना चाहिए। कारोबारियों का मन थोड़ा भटक सकता है, काम में मन नहीं लगेगा। मेहनत तो करेंगे, कमाई भी होगी, लेकिन खर्चे उससे ज्यादा रहेंगे।
♊ मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों को सहज गति से आगे बढ़ते रहना चाहिए। समय उत्तरोत्तर सुधार पर बना रहेगा। करियर व्यापार में अपेक्षित सफलता मिल सकती है। आज के दिन धन हानि की संभावना है इसलिए लेनदेन में जितने सावधानी बरते उतना अच्छा रहेगा। पेशेवरों से भेंट संपर्क बढ़ाएंगे। करीबियों के समक्ष स्थिति मजबूत बनेगी। दीर्घकालिक योजनाओं को संवारेंगे। आस्था और विश्वास से प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे। विभिन्न मामले पक्ष में रहेंगे। बड़ों का समर्थन पाएंगे। उच्च शिक्षा से जुड़े मामले संवरेंगे। मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी।
♋ कर्क (Cancer)
कर्क राशि के लोगों को महत्वपूर्ण कार्यों को लंच तक कर लेने की कोशिश बनाए रखनी चाहिए। रुटीन गतिविधियों पर फोकस बढ़ाएं। स्वास्थ्य संकेतों के प्रति सजग बने रहें। लेनदेन में लापरवाही से बचें। नीति नियम का पालन करें। व्यवस्था और अनुशासन पर जोर रखें। जवाबदेही बनाए रखेंगे। जिम्मेदारियों को निभाएंगे। व्यवस्था के अनुरूप गति बनाए रखने का प्रयास होगा। पेशेवर सोच विचारकर निर्णय लें। वाणी व्यवहार में सहज-सजग रहें।
♌ सिंह (Leo)
आज के दिन जल्दबाजी से बचें अन्यथा निर्णय ग़लत ही सिद्ध होगा। जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेगा।
♍ कन्या (Virgo)
आज के दिन पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी। सेहत अच्छी रहेगी। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंतजार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।
♎ तुला (Libra)
आज के दिन सामाजिक कार्य में सहयोग देने से सम्मान बढ़ाएगा जिससे कोई भी कार्य पूर्ण तो जल्दी हो जाएगा लेकिन इससे संबंधित लाभ के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपके दोनों के वार्तालाप में स्नेह झलके ना कि बनावटी बातें करें।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
आज आपको सरकारी क्षेत्र से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर धन खर्च होने के आसार रहेंगे। अपने अक्खड़ व्यवहार से सभी से दूरियां बढ़ा लेंगे। व्यवहार नम्र रहे और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। पिता के साथ तालमेल न रहने से घर का वातावरण गरमा सकता है।
♐ धनु (Sagittarius)
आज के दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। सोचे हुए कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा।
♑ मकर (Capricorn)
आज के दिन व्यवसायी क्षेत्र में धन लाभ की संभावनाएं बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता। किसी के बहकाने से संबंध तोडऩे से बचें। हाथ में चोट लग सकती है। समाज में नाम आपका होगा।
♒ कुम्भ (Aquarius)
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा।
♓ मीन (Pisces)
आज के दिन कार्य में उन्नति होगी। आज आपको लालच देकर ठग सकते हैं, प्रलोभन से बचें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें।




