उत्तराखंड
Trending

बरातें अब अधिकतम 200 मीटर पैदल,  हाइ-बेस डीजे प्रतिबंधित

हल्द्वानी में जाम कम करने के लिए नई पाबंदी, पुलिस ने जारी किए कड़े निर्देश

हल्द्वानी। सहालग सीजन में बढ़ती बरातों की संख्या से शहर में जाम की समस्या बढ़ गई है। खासकर रात की बरातों से स्थानीय लोगों की परेशानी और गंभीर हो रही है। इस पर काबू पाने के लिए पुलिस ने नया आदेश जारी किया है। अब बैंक्वेट हाल या विवाह स्थल से अधिकतम 200 मीटर तक ही बरात पैदल निकलेगी, जिससे नाच-गाना और जश्न का दायरा सीमित होगा।

लाइटिंग के लिए अब बड़े ठेले की बजाय हाथ वाली झालर लाइटिंग को प्राथमिकता दी जाएगी, जिसे बैंड टीम के मजदूर सड़क किनारे ही ले जाएंगे। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में खुले बैंक्वेट हालों में लगातार शहनाई बजने से मुख्य मार्गों पर जाम की समस्या बनी रहती है। सप्ताहांत में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से जाम और गंभीर हो जाता है, और जरूरी काम से जाने वाले व एंबुलेंस तक फंस जाते हैं।

एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने सीओ, थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्जों को निर्देश दिए हैं कि 10 बजे के बाद डीजे हर हाल में बंद होंगे और हाइ-बेस वाले डीजे का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। बैंक्वेट हाल संचालकों और बैंड आयोजकों के साथ बैठक कर नियमों की जानकारी भी दी जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button