Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

मीन, वृश्चिक, मकर , तुला और कन्या राशि वालों को लेना होगा सावधानी से काम

आज 28 नवंबर 2025 का पंचांग और राशिफल 

28 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11:44 − 12:26 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10:47 − 12:05 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण करेंगे।

तिथि: शुक्ल पक्ष अष्टमी – रात्रि 12:16 बजे तक

नक्षत्र: शतभिषा – रात्रि 2:50 बजे तक

योग: व्याघात – प्रातः 11:06 बजे तक

करण: विष्टि – दोपहर 12:24 बजे तक

वार: शुक्रवार

कुंभसूर्य राशि : वृश्चि

सूर्योदय : सुबह 07:01 बजे

सूर्यास्त : शाम 05:53 बजे

चंद्रोदय : दोपहर 12.47 बजे

चंद्रास्त :रात 12.32 बजे (29 नवंबर)

राहुकाल : 11:05 से 12:27

यमगंड : 15:10 से 16:31

आज का राशिफल

आज मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि के जातक रहे धन और बिजनेस में बरतें सावधानियां।जानिए सभी राशियों का हाल।

मेष (Aries)

आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना है। ऑफिस में अपने काम पर फोकस रखें और मल्टीटास्किंग करते समय सावधानी बरतें। सेविंग पर ध्यान दें, आर्थिक लाइफ में कुछ परेशानी आ सकती है। आज लाइफ पार्टनर के साथ विचारों में मतभेद संभव हैं। दूर रहने वाले रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी यात्रा की संभावना है। अविवाहितों का रिश्ता पक्का होने के योग रहेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहा मतभेद दूर होने से मन को शांति मिलेगी।

वृषभ (Taurus)

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाकर चलें। घर में शांति रहेगी। जीवन में मंगल कार्य होंगे। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेगा। पदोन्नति होने से मन खुश होगा। व्यापार में नई दिशाएं खुलती हुई प्रतीत होंगी। निवेश से पहले अच्छी तरह सोचें, आंखें बंद करके किसी पर भरोसा न करें। फाइनेंस मैनेजमेंट ठीक रखने के लिए बजट जरूरी है।

मिथुन (Gemini)

आप का दिन कुछ प्रतिकूल रह सकता है। मानसिक रूप से चिंता और शारीरिक रुप से शिथिलता का अनुभव होगा। काम करने का उत्साह नहीं रहेगा। कार्यस्थल पर भी अधिकारियों और सहकर्मियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। धन खर्च हो सकता है।  संतान के साथ मतभेद हो सकता है। विरोधियों से सावधानी बरतें। हालांकि आज के दिन को धैर्य के साथ गुजारें और ज्यादातर समय मौन ही बने रहें। बैंकिंग अपडेट से कुछ छोटे बदलाव हो सकते हैं, इसलिए खर्चों पर ध्यान दें। खातों पर नजर रखें। सेहत स्थिर रहेगी। ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। पारिवारिक रिश्ते सामान्य रहेंगे। गुस्सा नियंत्रित रखें।

कर्क (Cancer)

करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल रहे हैं। सम्मानित पद मिलने की संभावना है। ओरल हेल्थ की समस्या हो सकती है। पैसों से जुड़े फैसले लॉजिक से लें, आवेग में न आएं।आज सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करें। गुस्से को नियंत्रण में रखें। अधिक खर्च की भी संभावना है। नेगेटिव विचारों से दूर रहें और नियम विरुद्ध कोई काम आज ना करें। ईश्वर का स्मरण तथा आध्यात्मिकता आपको मन की शांति देगी।  दोपहर के बाद स्थिति आपके अनुकूल रहेगी।

सिंह (Leo)

दांपत्यजीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। व्यापार में भी पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन घर में किसी के स्वास्थ्य की चिंता आपको होगी। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी.आज आप बड़े फैसले ले सकते हैं। एनर्जी बनी रहेगी। शिक्षा से जुड़े मामलों में रुकावटें आ सकती हैं। घर का माहौल सामान्य रहेगा। मेहनत से सम्मान मिलेगा। संपत्ति से जुड़े काम सुचारू रहेंगे।

कन्या (Virgo)

निवेश से पहले सोच-विचार करें। सभी मामलों में अनुकूलता का अनुभव होगा। प्रोफेशनल मोर्चे पर आपके काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी सभी का सहयोग मिलेगा। विरोधियों की योजनाएं सफल नहीं हो पाएंगी।जल्दबाजी में निर्णय न लें। शांति से काम करें। प्रॉपर्टी निवेश स्थिर रहेगा। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव के बावजूद स्थिरता बनी रहेगी।

तुला (Libra)

बिजनेस में आपको व्यर्थ वाद-विवाद या चर्चा में नहीं पड़ना चाहिए। स्वास्थ्य के मामले में पाचनतंत्र से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। बाहर खाने से बचें । आपके कदम भविष्य में अच्छा रिटर्न देंगे। रिसर्च और फ्यूचर प्लानिंग करें। मानसिक तनाव हो तो रिलैक्स करें। स्टूडेंट्स एग्जाम में सफल रहेंगे। नौकरी के अवसर बन सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)

लंबी पार्टनरशिप फायदेमंद होगी। नेगेटिव एनर्जी महसूस हो सकती है। आज आप तन-मन से अस्वस्थता महसूस करेंगे। छोटी- बड़ी चिंता आपको सता सकती है। मानसिक थकावट महसूस करेंगे।  परिवार में कुटुंबजनों तथा सम्बंधियों के साथ मतभेद हो सकता है। मां का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ भी मतभेद हो सकता है। आज आपको जमीन, संपत्ति या वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज का काम करने में ध्यान रखना पड़ेगा। लापरवाही से नुकसान करवा बैठेंगे। जल्दबाजी में किया निवेश आगे आपको चिंता में डाल सकता है।  बिजनेस में खास बदलाव नहीं होंगे।

धनु (Sagittarius)

आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ सार्थक मुलाकात होगी। अपने प्रिय व्यक्ति का साथ पाकर आपकी प्रसन्नता दोगुनी हो जाएगी।  व्यापार को बढ़ाने वाले किसी नए काम की शुरुआत आज कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगाआर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। नया बिजनेस शुरू करने या विस्तार करने में जल्दबाजी न करें। सेहत पर ध्यान दें, छोटी दिक्कतें हो सकती हैं।

मकर (Capricorn)

ओरल हेल्थ की समस्या हो सकती है। आपको वाणी और व्यवहार पर अंकुश रखना होगा। नौकरी या व्यवसाय में धैर्य से काम लें। अधीनस्थों के साथ आपको बेहद मीठी वाणी में बात करना होगा।  प्रेम जीवन के लिए समय कठिन है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखें। उधार देने से बचें। लव लाइफ की दिक्कतें कम होंगी। व्यापार ठीक रहेगा। संतान की चिंता कम होगी। नए अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)

शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर लाभ होगा। व्यापारी भी आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। प्रियमन बेचैन रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक हो सकता है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

मीन (Pisces)

लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। आज मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी। एकाग्र नहीं रह पाएंगे। इससे कार्यस्थल पर आपका मन नहीं लगेगा। अधिकारियों के साथ विवाद की आशंका रहेगी।वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रोडक्टिविटी प्रभावित हो सकती है। पार्टनरशिप में सावधानी बरतें। आर्थिक मामलों में डिप्लोमैटिक होना जरूरी है। स्वजनों से विवाद ना करें, क्योंकि विवाद किसी बड़े झगड़े में बदल सकता है। किसी छोटे लाभ के लालच में ना पड़ें। निवेश सोच-समझकर करें। कोर्ट-कचहरी के काम को सावधानीपूर्वक करें।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button