
बिना पोस्टमार्टम परिजनों को सौंपा गया शव
मसूरी। शनिवार शाम को एक दर्दनाक हादसे में टैक्सी चालक की चलती गाड़ी में ही हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, धनोल्टी से चार सवारियां लेकर देहरादून जा रही टैक्सी (संख्या UK 08 TA 6149 स्विफ्ट डिजायर) के चालक कपिल अरोड़ा पुत्र स्वर्गीय अनिल अरोड़ा निवासी जरी कॉलोनी, हरिद्वार को मसूरी-टिहरी बाईपास मार्ग पर आईडीएच के समीप अचानक दिल का दौरा पड़ा।
लंढौर पुलिस चौकी के अनुसार, चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे पैराफिट से टकरा दिया। अचेतावस्था में उन्हें उपजिला चिकित्सालय लंढौर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कपिल अरोड़ा को मृत घोषित कर दिया। गाड़ी में पश्चिम बंगाल के चार पर्यटक सवार थे।
परिजनों के अनुरोध पर पंचनामा की कार्यवाही पूरी करने के बाद प्रशासन की अनुमति से बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया गया।


