उत्तराखंड

अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड ने बार एसोसिएशन में बांटे तुलसी के पौधे

देहरादून , 12 अगस्त : अमृत वर्षा कार्यक्रम के तहत अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड ने बार एसोसिएशन प्रांगण में तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष पं. मनमोहन शर्मा ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल को तुलसी पौधा भेंट किया। वहीं महानगर अध्यक्ष पीयूष गौड़ ने राजवीर बिष्ट और सचिन को तुलसी पौधा प्रदान किया।

सोमवार शाम चार बजे तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधे प्राप्त कर सभी उपस्थित लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पं. मनमोहन शर्मा, मनमोहन कंडवाल, राजवीर बिष्ट, पीयूष गौड़, सीताराम नौटियाल, एच.डी. बहुगुणा, आर.सी. राठौड़ी, सुयश कुकरेती, योगेश शर्मा, वी.के. शर्मा सहित बार एसोसिएशन की समस्त कार्यकारिणी मौजूद रही और पौधे ग्रहण किए।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष पं. मनमोहन शर्मा ने सभी सम्मानित अतिथियों एवं सामाजिक गणमान्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जिससे पर्यावरण और समाज को लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को आज तुलसी पौधा नहीं मिल सका है, वे पंचायती मंदिर घंटाघर से इसे प्राप्त कर सकते हैं। महासभा ने जनमानस के लिए पूर्ण व्यवस्था की है।

Related Articles

Back to top button